प्रयागराज शहर और गांव में युवक और महिला ने आत्महत्या की, दोनों ने फंदे से लटककर दी जान
प्रयागराज जिले में एक युवक और एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। करेली में युवक मनोज कुमार और मऊआइमा में विवाहिता अर्चना ने जान दी, पुलिस को क ...और पढ़ें

प्रयागराज के मऊआइमा में महिला के आत्महत्या करने के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण
HighLights
करेली में युवक और मऊआइमा में विवाहिता ने दी जान
सुसाइड नोट नहीं मिला, थाना पुलिस छानबीन कर रही है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक युवक और महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। करेली में युवक और मऊआइमा में विवाहिता ने खुदकुशी की है। संबंधित थाने की पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुटी है।
करेली में कमरे में युवक का लटकता मिला शव
करेली थाना क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार शनिवार रात अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए तो घरवालों ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई आहत नहीं मिली। स्वजन कमरे में गए तो मनोज की लाश फंदे से लटकी थी। घटनास्थल पर पहुंची करेली पुलिस ने कमरे की तलाशी की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोग भी कोई वजह नहीं बना सके।
मऊआइमा के सकरामऊ में विवाहिता ने की खुदकुशी
उधर मऊआइमा के सकरामऊ गांव में 24 वर्षीय अर्चना की लाश फंदे से लटकती देख परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसने किन कारणों से खुदकुशी की, इस बारे में वह स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता सके। इंस्पेक्टर मऊआइमा राममूर्ति यादव का कहना है कि जांच की जा रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।