Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:28 AM (IST)

    प्रयागराज के मड़वा में सड़क किनारे धान के खेत में 40 वर्षीय दिनेश वनवासी का शव मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्ट ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रयागराज के मड़वा में दिनेश वनवासी का शव खेत में मिला।

    2. परिजनों ने पंडित वनवासी पर हत्या का आरोप लगाया, वह फरार है।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार।

    संवाद सूत्र, मड़वा(प्रयागराज)। सराय ममरेज के खड़हरा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश वनवासी का शव शुक्रवार सुबह सड़क किनारे धान के खेत में मिला। दिनेश गुरुवार शाम को खुर्रमशाहपुर के पंड़ित वनवासी के साथ शादी समारोह में गया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर सराय ममरेज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    परिजनों का आरोप है कि दिनेश की हत्या पंड़ित वनवासी ने की है, जो फरार हो गया है। दिनेश अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था, और उसकी मां कलुआ देवी तथा पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज: हीवेट रोड से बैठा आजम, हटवा से सवार हुआ अतीक का बेटा अबान; कार में बैठते ही बदल गई थी मंजिल