Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूध बांटकर साइकिल से लौट रहे दूधिए को वाहन ने रौंदा, चली गई जान; प्रयागराज के गंगापार में दर्दनाक घटना

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:10 PM (IST)

    प्रयागराज के सहसों-फाफामऊ मार्ग पर दूध बांटकर लौट रहे एक दूधिए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन ...और पढ़ें

    प्रयागराज के गंगापार स्थित सहसों-फाफामऊ मार्ग पर सड़क हादसे में दूधिए की मौत पर बिलखते स्वजन। जागरण

    प्रयागराज के गंगापार स्थित सहसों-फाफामऊ मार्ग पर सड़क हादसे में दूधिए की मौत पर बिलखते स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. सहसों-फाफामऊ मार्ग पर हुई दुर्घटना

    2. हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के सहसों-फाफामऊ मार्ग पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दूध बांटकर घर लौट रहे साइकिल सवार दूधिए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। थरवई पुलिस चालक व वाहन की तलाश के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

    थरवई के कांदी गांव निवासी थे 61 वर्षीय जितेंद्र

    थरवई थाना क्षेत्र के कांदी गांव निवासी 61 वर्षीय जितेंद्र सिंह उर्फ करेंटे बुधवार देर रात सहसों में दूध बांटकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सहसों-फाफामऊ मार्ग पर दुर्गा मंदिर के सामने पहुंचे, सहसों की ओर से फाफामऊ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    jitendra file photo

    हादसे से परिवार गमगीन 

    घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र सिंह की मौत से पत्नी सरोज, पुत्र अवधेश सिंह, अखिलेश सिंह व पुत्री आरती की रो-रो कर हालत खराब है। उधर थरवई पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- Indian Railways का रेलकर्मियों को तोहफा : 20 वर्ष सेवा पूरी करने पर HRMS से मिलेगा ऑटो ट्रांसफर, गृह जिले में जाना आसान

    यह भी पढ़ें- RPF में विभागीय जांच के नियम बदले, आरोपित कर्मचारी को सफाई देने का मौका मिलेगा; रेलवे बोर्ड ने रूल निष्पक्ष बनाया

    खबरें और भी