विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आवारा कुत्तों के आतंक से जल्द मिलेगी मुक्ति, शेल्टर होम में रखे जाएंगे; प्रयागराज नगर निगम की तैयारी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:25 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए चार नए शेल्टर होम बनाने की योजना ...और पढ़ें

प्रयागराज के लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिलेगी।

प्रयागराज के लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिलेगी।

HighLights

  1. आवारा कुत्तों के लिए 1 एकड़ में बनेगा शेल्टर होम

  2. शहर के चार जोन में शेल्टर होम बनवाने की योजना

  3. 151 सार्वजनिक स्थानों पर हैं 5 हजार से अधिक कुत्ते

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की हर गली और मुहल्लों में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग खौफजदा हैं। झुंड में घूम रहे आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए जान के दुश्मन बन गए है। हॉस्पिटल, रेलवे स्ट्रेशन, स्कूल, बस अड्डा आदि सार्वजनिक स्थानों पर ये आए दिन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

चार जोन में बनेगा कुत्तों के लिए शेल्टर होम

आने वाले दिनों में इन स्थानों से आवारा कुत्तों का खौफ पूरी तरह से हटाए जांऐग। सार्वजनिक स्थानों से पकड़े जाने वाले आवारा कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम चार जोन में शेल्टर होम का निर्माण कराएगा। एक शेल्टर होम का निर्माण एक से डेढ़ एकड़ में किया जाएगा।

नगर निगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

फाफामऊ में शेल्टर होम बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। शासन के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। शेल्टर होम के अलावा वार्डों में रहने वाले कुत्तों को भोजन देने के लिए दो से तीन स्थान निर्धारित किया जाएगा।

शहर में करीब पांच हजार अवारा कुत्ते

नगर निगम के अनुसार शहर में 151 से अधिक सार्वजनिक स्थानों लगभग पांच हजार आवारा कुत्तों की संख्या है। इन कुत्तों का पकड़ने के लिए निगम जल्द ही विशेष टीम बनाएगा। एक टीम में पांच सदस्यों को रखा गया है।

श्मशान घाट के आसपास के कुत्ते है अधिक खूंखार

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक श्मशान घाटों और मांस-मछली की दुकानों के आसपास अधिक देखने को मिल रहा है। रसूलाबाद, दारागंज और फाफामऊ श्मशान घाट के आसपास कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को हमले का डर सताता रहता है। इसके अलावा मांस-मछली की दुकानों के आसपास भी कुत्तों की संख्या अधिक रहती है। दुकानों से निकलने वाले अवशेषों के कारण इनका जमावड़ा बढ़ता है।

यहां पर है आवारा कुत्तों का खौफ

सिविल लाइंस, कटरा, दारागंज, राजापुर, चौक, जानसेनगज, तेलियरगंज, करेली, सुलेमसराय, बेली, मेंहदौरी, चकिया, कालिंदीपुरम, मुंडेरा, कर्नलगंज, मेडिकल कालेज क्षेत्र, एलनगंज, अल्लापुर, बहादुरगंज, रसूलाबाद, शिवकुटी, फाफामऊ, सलोरी, बहमलपुर, राजापुर, सुलेमसराय, जयंतीपुर, मम्फोर्डगंज, अल्लापुर, दारागंज, सादियाबाद, अटाला, करैलाबाग, करेली आदि क्षेत्र हैं।

शिक्षण संस्थानों,हास्पिटल और प्रमुख चौराहा के आसपास के आवारा कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम का निर्माण किया जाएगा। चार जोन में शेल्टर होम बनेगा। एक शेल्टर होम का निर्माण एक से डेढ़ एकड़ में किया जाएगा। शासन के पास शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भी बढ़ाई जाएगी।
- डॉ. विजय अमृतराज, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, प्रयागराज।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज नगर निगम का रिकार्ड रूम होगा हाईटेक, चंद मिनटों में मिलेंगे वर्षों पुराने अभिलेख

यह भी पढ़ें- TGT-PGT भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय में धरना शुरू, पुरानी नियमावली की कर रहे मांग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।