ड्रम में करोड़ों की नगदी मिलने वाला मकान सील, इनकम टैक्स टीम का इंतजार; छिपाई गई नगदी- आभूषण बरामदगी का होगा प्रयास
प्रयागराज के नवाबगंज में ड्रमों में करोड़ों रुपये मिलने के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया है। आयकर ...और पढ़ें
HighLights
प्रयागराज में गंगापार के नवाबगंज क्षेत्र के रामनगर में भारी मात्रा में मिले थे रुपये
ड्रम में 500-500 रुपये के नोट की गड्डियां व जमीन के अंदर भी छिपाया गया नोट
पकड़े गए राजेश, भाई राकेश यादव समेत अन्य लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर में बुधवार रात प्लास्टिक के ड्रम में करोड़ों रुपए मिलने वाले घर को पुलिस ने सील कर दिया है। इसके साथ ही इनकम टैक्स की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। इनकम टैक्स के अधिकारी, कर्मचारी के आने पर एक बार मकान को फिर से खंगाला जाएगा। सर्च ऑपरेशन चलाते हुए संभावित स्थानों पर छिपाई गई नगदी या आभूषण की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
आरोपित पुलिस को गुमराह करने का कर रहे प्रयास
उधर, पकड़े गए राजेश उर्फ बबलू उसके भाई राकेश यदव समेत अन्य लोगों से पुलिस की पूछताछ चल रही है। पुलिस का दावा है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपित लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे पूछताछ विस्तृत रूप से की जा रही है।
क्या मुंबई से बड़ी रकम गायब कर घर में छिपाया था?
यह भी बताया जा रहा है कि करीब दो-दो फीट के साइज वाले ड्रम में 500-500 रुपये की नोट वाली गड्डियां छिपाकर रखी गई थी। ड्रम को जमीन के नीचे भी छिपाया गया था। संभावना जताई जा रही है कि बबलू और उसके भाई ने मुंबई से ही बड़ी रकम गायब की और अपने घर में लाकर छिपा दिया था।
... ऐसे खुली पोल
ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि कुछ दिन पहले बबलू का उसके मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बबलू की पोल खुली और पुलिस ने छापेमारी करते करोड़ों रूपये का पता लगाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनकम टैक्स की टीम आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।