विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: मकान खाली कराने गई पुलिस टीम पर हमला, पहले से ही मौजूद थे 30-40 लोग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sat, 26 Aug 2023 11:06 AM (IST)

मकान खाली कराने गई पुलिस टीम से झगड़ा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पति-पत्नी और ...और पढ़ें

मकान खाली कराने गई पुलिस टीम पर हमला, पहले से ही मौजूद थे 30-40 लोग
मकान खाली कराने गई पुलिस टीम पर हमला, पहले से ही मौजूद थे 30-40 लोग

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: मकान खाली कराने गई पुलिस टीम से झगड़ा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पति-पत्नी और उनके बेटों समेत कई अज्ञात के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा दर्ज एफआइआर में लिखा है कि जिलाधिकारी के आदेश पर वह 20 अगस्त को पुलिस बल के साथ कंधईपुर स्थित बैंक से नीलाम मकान को खरीदार के पक्ष में खाली कराने गए थे।

पहले से ही मौजूद थे 30-40 लोग

वह मकान के सामने पहुंचे तो वहां 30-40 लोग मौजूद थे। उनमें एक महिला ने खुद को अशोक कुमार ओझा की पत्नी और तीन-चार लड़कों ने खुद को पुत्र बताते हुए मकान खाली कराने आए पुलिसकर्मियों से विवाद करते हुए गालियां देने लगे।

सरकारी काम करने से पुलिस टीम को रोक दिया। उनकी हरकत से अफरातफरी मच गई। इस वजह से पुलिस टीम जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करा सकी। इस घटनाक्रम में धूमनगंज थाने में अशोक कुमार ओझा, उसकी पत्नी, बेटों और अन्य के खिलाफ नामजद एफआइआर लिखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।