Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विवाहिता को बंधक बनाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई; अब कोर्ट ने दिया ये आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 08:09 PM (IST)

    Prayagraj News उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक गांव से विवाहिता को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने चार पहिया वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया और ...और पढ़ें

    विवाहिता को बंधक बनाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई; अब कोर्ट ने दिया ये आदेश
    विवाहिता को बंधक बनाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई; अब कोर्ट ने दिया ये आदेश

    संवाद सूत्र, सरायअकिल : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक गांव से विवाहिता को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने चार पहिया वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया और कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

    मामले में कोर्ट के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। सरायअकिल क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि तिल्हापुर गांव के हरिकुश व उसका रिश्तेदार कल्लू और शिवम शादी से पहले उस पर बुरी निगाह रखते थे। सालभर पहले परिवार के लोगों ने उसकी शादी चित्रकूट जनपद में कर दी।

    महिला से ससुराल में छेड़खानी करते थे युवक

    विवाहिता का कहना है कि तीनों युवक किसी न किसी बहाने उसकी ससुराल भी पहुंच जाते थे और लांछन लगाकर बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ छेड़खानी किया करते थे। इसकी जानकारी जब ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने विवाहिता को घर से भगा दिया। वह अपने मायके में आकर रहने लगी।

    अप्रैल माह में विवाहिता खेत की तरफ जा रही थी। तभी कल्लू आया और कहा कि उसके पति की तबियत खराब है। उसने बुलाया है। यह सुन विवाहिता के होश उड़ गए। झांसे में आई विवाहिता कल्लू की चार पहिया गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में पहले से शिवम व हरिकुश बैठे थे। उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर विवाहिता को बेहोश कर दिया। जब आंख खुली तो विवाहिता ने खुद को एक कमरे में बंधक पाया।

    इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर दिखी राजा भैया के घर की लड़ाई, देवर-भाभी के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं

    विवाहिता का कहना है कि तीनों युवक उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करते थे। एक दिन तीनों युवक कहीं गये थे। मौका पाकर विवाहिता वहां से भाग निकली और घर पहुंची। परिवार वालों को आपबीती बताने के बाद 22 अप्रैल को मामले की शिकायत पीड़िता ने सरायअकिल से की।

    खबरें और भी

    कार्रवाई न होने पर उसने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हरिकुश, कल्लू व शिवम के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।