प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजनाओं में व्यावसायिक भूखंड खरीद सकेंगे, पंजीकरण शुरू
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी तीन आवासीय योजनाओं में 100 से अधिक व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इन भूखंडों क ...और पढ़ें

पीडीए की आवासीय योजनाओं में व्यवसायिक भूखंड के लिए 15 मई से 22 जून तक रजिस्ट्रेशन होगा।
HighLights
15 मई से 22 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा
100 से अधिक भूखंडों की बिक्री करेगा पीडीए
100 से 5500 वर्ग मीटर के भूखंड की होगी बिक्री
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) तीन आवासीय योजनाओं में 100 से अधिक व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री करेगा। कसारी मसारी, नैनी और परिमल आवास योजना नुरुल्लाहरोड पर भूखंड बेचा जाएगा। 100 वर्ग मीटर से लेकर 5500 वर्ग मीटर के दायरे वाले भूखंड बेचे जाएंगे। भूखंडों को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार आज यानी 15 मई से शुरू हो गया है।
नीलामी के माध्यम से भूखंडों की होगी बिक्री
भूखंडों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है। सभी भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी। अलग-अलग आवासीय योजनाओं के भूखंडों की बिक्री अलग-अलग तिथियों पर की जाएगी। आवासीय योजनाओं में भूखंडों की बिक्री के पहले पीडीए की ओर से विकास कार्य कराया जाएगा। परिमल आवास योजना को विकसित करने के लिए पीडीए की ओर से टेंडर निकाला जा चुका है। बाउंड्री,सफाई,सड़क का चौड़ीकरण के अलावा नाला को ठीक किया जाएगा।
पीडीए के अधिकारी बोले
पीडीए के प्रभारी संपत्ति सूरज पटेल ने बताया कि 100 वर्ग मीटर के पांच भूखंड हैं। इसके अलावा शेष भूखंड का दायरा 800 वर्ग मीटर से लेकर 5500 वर्ग मीटर तक है। इन भूखंडों की बिक्री से पीडीए को करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होगा।