Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के झूंसी में 10 बीघा में की गई अवैध प्‍लाट‍िंग पर चला बुलडोजर, PDA की कार्रवाई से मची खलबली

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:23 PM (IST)

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कुसमीपुर और उस्तापुर महमूदाबाद में 10 बीघा से अधिक भूम ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. झूंसी में पीडीए ने 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ढहाई।

    2. उस्तापुर महमूदाबाद, कुसमीपुर में चला ध्वस्तीकरण अभियान।

    3. ग्राम सभा, नाले की जमीन पर अवैध कब्जा हटाया।

    संवाद सूत्र, झूंसी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध प्लटिंग करने वालों के खिलाफ झूंसी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ढहाया गया। कुसमीपुर, उस्तापुर महमूदाबाद में पीडीए ने पूरे दिन अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

    उस्तापुर महमूदाबाद स्थित चुंबक फैक्ट्री के निकट उदय प्रताप श्रीवास्तव उर्फ विधायक द्वारा ग्राम सभा की भूमि व नाले की जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग की सूचना पर पीडीए का दस्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने संबंधित से कागज की मांग की लेकिन कागज देने में असमर्थ होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

    इसके बाद इसी क्षेत्र में बबलू यादव के दो बीघा अवैध प्लाटिंग पर तथा अजय यादव व अन्य के छह बीघा क्षेत्रफल के अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

    इसके बाद दस्ता कुसमीपुर कनिहार रोड पहुंचा। वहां आलोक मिश्रा व अन्य के दो बीघा क्षेत्रफल के प्लाट पर प्लाटिंग करने वालों से नक्शा मांगा लेकिन किसी ने नक्शा व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया तो उस पर अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में राकेश टिकैत का केंद्र पर आरोप, बंगाल में हिंसा करवा रही सरकार, किसानों को मिले मुआवजा

    खबरें और भी