Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में राकेश टिकैत का केंद्र पर आरोप, बंगाल में हिंसा करवा रही सरकार, किसानों को मिले मुआवजा

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 02:12 PM (IST)

    प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल समेत उन राज्यों में हिंसा करा रही है, जहां उस ...और पढ़ें

    नैनी के खरकौनी में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। सौजन्य- यूनियन

    नैनी के खरकौनी में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। सौजन्य- यूनियन

    HighLights

    1. बंगाल हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

    2. ईरान-इजराइल युद्ध रोकने में भारत की भूमिका पर जोर।

    3. किसानों के फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग की।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बंगाल में हिंसा और दंगे केंद्र सरकार करा रही है। सिर्फ बंगाल ही नहीं, हर उस राज्य में यह लोग बवाल कराते हैं, जहां उनकी सरकार नहीं होती।

    टिकैत ने कहा कि बंगाल में फिर टीएमसी सरकार बना रही है। बुधवार को प्रयागराज के नैनी स्थिति खरकौनी पहुंचे टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच युद्ध न रुका तो दूसरे देश भी इसकी कीमत चुकाएंगे। भारत में इसका असर साफ दिख रहा है।

    व्यापारी जमाखोरी कर रहे हैं और आमजन गैस के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध बंद होना चाहिए। भारत में सबसे शांति का संदेश देता है इसलिए भारत को इसमें सरपंच की भूमिका निभानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड का बड़ा कदम: अमान्य विद्यालयों पर होगी सख्त कार्रवाई, शिक्षकों की कोचिंग पर भी शिकंजा

    टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि घर और परिवार में महिलाओं को आधे का अधिकार है तो सरकार कम क्यों दे रही है।

     

    खबरें और भी