विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA की आवासीय योजनाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रयागराज में फ्लैट को दिल्ली और मध्य प्रदेश के लोगों ने भी किया आवेदन

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की छह आवासीय योजनाओं में दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित अन्य शहरों के लोग भी फ्लैट खरीदने ...और पढ़ें

प्रयागराज में पीडीए के फ्लैट के लिए 455 में से अब तक 210 की बुकिंग हो चुकी है।

प्रयागराज में पीडीए के फ्लैट के लिए 455 में से अब तक 210 की बुकिंग हो चुकी है।

HighLights

  1. फ्लैटों पर दूसरे शहरों के लोगों का भी दांव, 65 बाहरी आवेदक हैं

  2. पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की हो रही बिक्री

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में अपना घर खरीदने का आकर्षण अब स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में फ्लैट खरीदने के लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत दूसरे शहरों और जिलों के लोगों ने भी आवेदन किया है। प्रयागराज के बाहर के 65 आवेदकों की रुचि से इन योजनाओं की मांग का दायरा बढ़ने के संकेत मिले हैं।

पीडीए की इन योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री

पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में उपलब्ध 465 फ्लैटों के सापेक्ष अब तक 210 फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है। 100 से अधिक लोगों ने निर्धारित कीमत का 10 प्रतिशत धनराशि जमा भी कर दी है। पीडीए की ओर से जाह्नवी अपार्टमेंट, जागृति विहार, मौसम विहार, मानस विहार, यमुना विहार और वसुधा विहार योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री की जा रही है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग बजट और जरूरत वाले लोगों को आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य शहरों के लोगों ने दिखाई रुचि 

प्रयागराज के साथ ही अन्य शहरों के लोगों की भागीदारी से प्राधिकरण की योजनाओं को लेकर बाहरी क्षेत्रों में भी दिलचस्पी सामने आई है। दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर के अलावा मध्य प्रदेश से भी लोगों ने फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन किया है। पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि प्रयागराज के अलावा दूसरे शहरों और राज्यों के दर्जनों लोगों ने फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज का पद्मलोक अपार्टमेंट: निर्माण शुरू होने के 15 दिन बाद फ्लैटों की बुकिंग, 28 से 30 लाख रुपये होगी कीमत 

यह भी पढ़ें- पीडीए के फ्लैटों पर राजनेताओं का भी दांव, 30 से अधिक नेताओं ने दिखाई रुचि; दस ने 10% देकर कराई बुकिंग