Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चौकी इंचार्ज बनकर किसने पुलिसकर्मियों के घरों की बिजली कटवा दी? रात भर परेशान रहा परिवार, बूंद-बूंद पानी को भी तरसे

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 21 Jun 2026 01:11 PM (IST)

    प्रयागराज में सूरजकुंड चौकी के पास पुलिसकर्मियों के आवासों की बिजली काट दी गई, जिससे परिवार रात भर गर्मी और पानी की कमी से परेशान रहे। बिजली विभाग ने ...और पढ़ें

    प्रयागराज के कोतवाली थानाा क्षेत्र के सूरजकुंड चौकी के बगल पुलिसकर्मियों के हैं आवास की बिजली काट दी गई।

    प्रयागराज के कोतवाली थानाा क्षेत्र के सूरजकुंड चौकी के बगल पुलिसकर्मियों के हैं आवास की बिजली काट दी गई।

    HighLights

    1. प्रयागराज के कोतवाली थानाा क्षेत्र के सूरजकुंड चौकी के बगल पुलिसकर्मियों के हैं आवास

    2. बिजली विभाग के जेई बोले- सूरजकुंड चौकी इंचार्ज के कहने पर बिजली कनेक्शन काटा गया

    3. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली का कहना है कि सूरजकुंड चौकी का कोई प्रभारी है ही नहीं

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में एक कथित चौकी इंचार्ज की मनमानी से कई पुलिस परिवार बिजली और पानी को तरस रहे हैं? भीषण गर्मी में बच्चे भी परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। बिजली विभाग वाले कह रहे हैं कि चौकी इंचार्ज के कहने पर बिजली कनेक्शन काटा गया। हालांकि कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि संबंध चौकी का कोई इंचार्ज ही नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन चौकी इंचार्ज बनकर ऐसी गंदी हरकत की है।

    सूरजकुंड पुलिस चौकी के बगल पुलिसकर्मियों के आवास

    बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पुलिस चौकी के बगल ही आवास बने हैं। वहां कई पुलिसकर्मी और उनका परिवार रहता है। शनिवार दोपहर बाद सभी आवासों की बत्ती गुल हो गई। लोगो ने सोचा कि लाइट कटी है। कई घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो सभी परेशान होने लगे। आसपास बिजली आ रही थी। यह देख पुलिस परिवार हैरत में पड़ गए। बाद में देखा तो बिजली का कनेक्शन ही कट गया है। पुलिस चौकी में लाइट आ रही थी।

    गर्मी में रात भर बदलते रहे करवट, पानी की भी समस्या 

    पुलिस परिवार के लोगों ने पूछताछ की पता चला कि चौकी इंचार्ज ने बिजली का कनेक्शन कटवाया है। हैरान की बात यह है कि रात भर भीषण गर्मी का दंश झेलने वाले परिवारों को रविवार सुबह एक बूंद पानी भी नहीं मिला। घर में रखा पानी भी खत्म हो गया। इससे लोगों में बिजली कनेक्शन कटवाने वाले के प्रति नाराजगी है और उसके कृत्य को अमानवीय बता रहे।

    किसने की ऐसी हरकत?

    पावर हाउस के जेई सतीश सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज के कहने पर बिजली कनेक्शन काटा गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नितेंद्र शुक्ला का कहना है कि सूरजकुंड चौकी का कोई प्रभारी है ही नहीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किस दारोगा ने चौकी इंचार्ज बनकर पुलिस परिवार के आवासों की बत्ती गुल करवाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC ने आपराधिक मामले की जांच 60 दिन में पूरी करने का दिया निर्देश, गिरफ्तारी पर रोक लगाई

    यह भी पढ़ें- UP बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें अगले शैक्षिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम में भी मिलेंगी, इंग्लिश मीडियम के छात्रों को होगी सुविधा