Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले गैंग के सरगना का मोबाइल नंबर स्विच आफ, लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही पुलिस

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 24 Jan 2026 12:55 PM (IST)

    प्रयागराज पुलिस फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के सरगना अजय गुप्ता की तलाश कर रही है। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर नवाबगंज में दो ज ...और पढ़ें

    फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सरगना अजय फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सरगना अजय फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

    HighLights

    1. गैंग के सरगना अजय की तलाश में प्रयागराज पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

    2. मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नवाबगंज में गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार हुए थे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर गंगापार की नवाबगंज पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का राजफाश किया था। दो जालसाजों को गिरफ्तार कर आई स्कैनर मशीन, स्केनर अंगूठा कोजेंट, प्रिंटर, लैपटाप आदि दस्तावेज बरामद किए थे। पूछताछ में पता चला कि फर्जी आधार कार्ड के साथ ही जन्म, जाति प्रमाणपत्र भी गलत तरीके से बनाए जाते थे। इसके बदले मोटी रकम ली जाती थी। हालांकि पुलिस के हाथ गैंग का सरगना अजय गुप्ता नहीं लगा था।उसकी तलाश में पुलिस टीमें जगह जगह दबिश दे रही है।

    मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस को दी थी अहम सूचना

    नवाबगंज पुलिस को मिलिट्री इंटेलिजेंस से खबर मिली कि कस्बा नवाबगंज में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट (अंगूठे की छाप) का अवैध दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया जा रहा है। कुछ लोग आधार कार्ड लोगों को देकर मोटी रकम ली जा रही है।

    कंप्यूटर सेंटर में दबिश में दो जालसाज गिरफ्तार 

    शुक्रवार को एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने टीम के साथ कस्बा नवाबगंज स्थित दहियांवा रोड के पास विद्या कंप्यूटर सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने अनीश कुमार पटेल निवासी बेलहा, नवाबगंज व सुरेंद्र गुप्ता निवासी बरीबोझ, नवाबगंज को गिरफ्तार किया।

    भारी संख्या में दस्तावेज व उपकरण बरामद 

    यहां से कूटरचित आधार कार्ड बनाने के उपकरण समेत भारी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अजय गुप्ता निवासी बरीबोझ के साथ मिलकर कंप्यूटर सेंटर खोला था। आधार कार्ड बनाने के लिए फर्जी क्लोन सिलीकान के नमूने से आइडी खोली जाती थी। इसे अजय गुप्ता ने किसी जुगाड़ से हासिल कर लिया था।

    खबरें और भी

    आठ माह से कर रहे थे जालसाजी का धंधा 

    पुलिस के अनुसार अजय गुप्ता ही गैंग का सरगना है। दोनों ने बताया कि फर्जी तरीके से आधार कार्ड, जन्म व जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जाते थे। इसके बदले मोटी रकम ली जाती थी। आठ माह से यह धंधा वह कर रहे थे। अजय गुप्ता के बारे में जानकारी मिलने के बाद में उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच आफ है जिस कारण उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। नवाबगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अजय के बारे में कुछ जानकारी मिली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ सदर की ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन, 15 दिन पूर्व घर में फिसलकर गिर गई थीं, इलाज के दौरान मौत

    यह भी पढ़ें- Judicial Officer Transfer in UP : बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदले, इलाहाबाद HC प्रशासन ने किया फेरबदल