Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में पुलिस चौकी बनी 'अखाड़ा', फरियाद लेकर पहुंचे युवकों को हमलावरों ने पुलिस की लाठियों से पीटा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:00 AM (IST)

    प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचे युवकों को कुछ लोगों ने पुलिस की लाठियों से पीटा। लगभग 15 मिनट तक चली इस घटना के दौरान चौकी पर कोई पु ...और पढ़ें

    एडीए पुलिस चौकी में मारपीट करती भीड़

    एडीए पुलिस चौकी में मारपीट करती भीड़

    HighLights

    1. शिकायत दर्ज कराने आए युवकों को पुलिस चौकी पर पीटा।

    2. हमलावरों ने पुलिस की लाठियों से की पिटाई।

    3. 15 मिनट तक चौकी में पुलिसकर्मी अनुपस्थित रहे।

    संवाद सूत्र, प्रयागराज। मारपीट के बाद एडीए पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक युवक और उसके साथियों की कुछ लोगों ने पुलिस की लाठियों से पिटाई की। करीब 15 मिनट तक मारपीट चली मारपीट से वहां अफरातफरी मची रही, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

    बताया गया है कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अवंतिका कॉलोनी में दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़कर थाने ले गई। एक पक्ष के लोग चौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र देना चाहा, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं थे।

    इसी दौरान दूसरे पक्ष से बड़ी संख्या में लोगों ने चौकी पर धावा बोल दिया। बचाव के लिए फरियाद लेकर गए युवक चौकी के अंदर घुस गए। तब भीड़ ने चौकी पर रखी पुलिस वालों की लाठी से ही उन्हें पीटने लगे। करीब 15 मिनट तक पुलिस चौकी में मारपीट होती रही।

    वहां एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। थोड़ी ही देर में दूसरे पक्ष के लोग आ गए और थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर लिखने लगे।

    खबरें और भी

    देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आठ अगस्त को आएंगे प्रयागराज, पेपर लीक प्रकरण पर केपी कॉलेज मैदान में करेंगे छात्रों से संवाद