Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पर्चा लीक पर छात्रों से चर्चा करने से पुलिस ने रोका, सर्किट हाउस में बिजली आपूर्ति बंद की

    By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:33 PM (IST)

    राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को प्रयागराज में पेपर लीक पर छात्रों से चर्चा करने से पुलिस ने रोका, सर्किट हाउस की बिजली भी काट दी। पुलिस-प्रशासन ने अनुमति ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी छात्रों को प्रयागराज के सर्किट हाउस में बुलाया था

    2. संजय सिंह को ज्ञापन सौंपने जा रहे छात्रनेता हिरासत में, कहा गया कि अनुमति नहीं ली गई 

    3. बोले- यह दमनकारी नीति है, आंदोलन को सरकार दमनकारी नीति से दबा नहीं सकती 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सोमवार को प्रयागराज में थे। उनको पर्चा लीक को लेकर छात्रों से चर्चा करने से पुलिस ने रोक दिया। सर्किट हाउस में उन्होंने पेपर लीक पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई थी।

    बिजली आपूर्त रोकी तो नेतागण वहां से हट गए 

    इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, अधिवक्ता केके राय व प्रतियोगी छात्रों को आमंत्रित किया गया था। संजय सिंह पर पुलिस-प्रशासन ने आरोप लगाया कि वह बिना अनुमति के चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। जब नेताओं से हटने के लिए कहा गया तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर सर्किट हाउस के हाल की बिजली आपूर्ति रोक दी गई, जिसके बाद समस्त नेता वहां से हट गए।

    AAP Leader Sanjay Singh in Prayagraj

    छात्रनेता पुलिस हिरासत में 

    बाद में प्रेस कांफ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, यह दमनकारी नीति है। किसी भी आंदोलन को सरकार दमनकारी नीतियों से दबा नहीं सकती है, बल्कि इससे आंदोलन और भी बढ़ जाता है। अब यह चर्चा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित होगा। वहीं, संजय सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपने जा रहे छात्र नेता आशुतोष पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नृशंस हत्या : प्रेम विवाह का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला, चली गई जान

    यह भी पढ़ें- माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा की एक और लाखों रुपये की प्रापर्टी होगी कुर्क, अपराध से अर्जित की है संपत्ति

    खबरें और भी