Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माफिया अतीक अहमद गैंग 'IS- 227' की तीन और प्रापर्टी होगी कुर्क, अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगा रही प्रयागराज पुलिस

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 24 May 2026 03:18 PM (IST)

    प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों की अपराध से अर्जित अचल संपत्ति को कुर्क करेगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमों की विवेचना तेज ...और पढ़ें

    माफिया माफिया अतीक। जागरण आर्काइव

    माफिया माफिया अतीक। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. अतीक गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों की अचल संपत्ति चिह्नित

    2. गैंग्सटर एक्ट के मुकदमों की विवेचना एक बार फिर हुई तेज

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के गैंग की तीन और प्रापर्टी कुर्क की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। अतीक गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों की अचल संपत्ति को पुलिस ने चिह्नित किया है, जिसका राजस्व विभाग से सत्यापन कराते हुए गैंग्सटर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गैंग्सटर एक्ट के मुकदमे की विवेचना में तेजी लाते हुए अपराध से अर्जित चल और अचल संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।

    दो वर्ष से गुर्गों की संपत्ति कुर्की की ठप थी कार्रवाई 

    बताया गया है कि पिछले दो साल से भू-माफिया, आपराधिक माफिया, खनन समेत दूसरे माफिया, उनके गुर्गों और करीबियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई लगभग ठप थी, लेकिन इसमें एक बार फिर से तेजी लाई जा रही है। अब माफिया, गुर्गे और करीबियों को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने कवायद तेज की है।

    आइएस- 227 के 3 सदस्यों ने अपराध से बनाई है संपत्ति 

    पुलिस का कहना है कि माफिया अतीक के गैंग इंटर स्टेट (आइएस)-227 से जुड़े तीन सदस्य, जिनके खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उनके मुकदमों की विवेचना के दौरान अपराध से अर्जित लाखों रुपये की तीन संपत्ति का पता चला है। तीनों प्रापर्टी शहर के अलग-अलग स्थान पर स्थित हैं। उनका राजस्व विभाग से सत्यापन करवाया जा रहा है। इसके बाद पत्रावली तैयार करते हुए गैंग्सटर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी।

    18 भू-माफिया की संपत्ति जांच तेज 

    यह भी कहा गया है कि कुछ माह पहले जिला प्रशासन की ओर से 18 भू-माफिया घोषित किए गए थे, जिसमें अतीक के कुछ रिश्तेदार और करीबी शामिल हैं। उनकी संपत्तियों की जांच भी दूसरे विभागों की मदद से तेज की गई है। इसके साथ ही पुराने गैंग्सटर की फाइल को फिर से खोलते हुए अपराधियों की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    खबरें और भी

    गिरोह के करोड़ों रुपये की प्रापर्टी हो चुकी है कुर्क 

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंग्सटर एक्ट के तहत अतीक गैंग की तीन प्रापर्टी चिह्नित की गई है। जल्द ही उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी इसी गिरोह के करोड़ों रुपये की प्रापर्टी को कुर्क किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- कुख्यात नकल माफिया की 60 लाख की प्रॉपर्टी कुर्क, सोनू ने पत्नी शारदा के साथ अपराध से अर्जित की है संपत्ति

    यह भी पढ़ें- माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा का 43 लाख रुपये का मकान कुर्क, प्रयागराज में 600 वर्ग फीट भूमि पर बना आलीशान घर