विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुसी; एक की मौत व चालक की हालत गंभीर

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 10 Apr 2026 12:24 PM (IST)

प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई ...और पढ़ें

प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर घूरपुर क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण

प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर घूरपुर क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण 

HighLights

  1. यमुनापार में इरादतगंज रेलवे स्टेशन के निकट हुई भीषण दुर्घटना

  2. मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के बैकुंठपुर सिरमौर निवासी था निखिल

  3. शहडोल जिले के भाटिया रोड विरुहली का रहने वाला है घायल अंकित

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यमुनापार में घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

मध्यय प्रदेश से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार दोनों 

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे से आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घूरपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मध्य प्रदेश से कार में सवार होकर दो लोग गुरुवार देर रात प्रयागराज जा रहे थे। अभी वह इरादतगंज रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे थे कि खड़े डंपर में कार जा घुसी।

कार में दोनों युवक फंसे हुए थे

दुर्घटना के बाद राहगीरों की जुटी भीड़ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था।

घायल एसआरएन अस्पताल में भर्ती 

मरने वाले की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के बैकुंठपुर, सिरमौर निवासी 33 वर्षीय निखिल कुमार अवधिया पुत्र दीपचंद्र अवधिया के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक शहडोल जिले के भाटिया रोड, विरुहली निवासी 35 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह है। घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- NIOS की परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के प्रश्नपत्र अलग-अलग मिलेंगे, 10वीं व 12वीं में कई अन्य बदलाव भी किए गए

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Result 2026 : हाईस्कूल-इंटर के रिजल्ट को अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित होगा