Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शीतलहर के कारण प्रयागराज में 1 से 12वीं तक के विद्यालयों का समय बदला, सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा यह नियम

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 18 Dec 2025 06:52 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में शीतलहर के कारण नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया है, जो सभी बोर्ड क ...और पढ़ें

    प्रयागराज में शीत लहर के कारण स्कूलों का समय बदल गया है, अब सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे बंद होंगे।

    प्रयागराज में शीत लहर के कारण स्कूलों का समय बदल गया है, अब सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे बंद होंगे। 

    HighLights

    1. सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल और दोपहर तीन बजे बंद होंगे 

    2. जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अधिकारियों ने पत्र जारी किया

    3. गुरुवार को दिन भर नहीं निकला सूर्य, ठंड से परेशान रहे बच्चे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम में अचानक परिवर्तन आने से शीतलहर चलने लगी। इससे ठंड अपेक्षा से अधिक बढ़ गई। गुरुवार को दिनभर सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। हाड़ कंपाने वाली ठंड में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह स्कूल के लिए निकले बच्चों का ठंड से बुरा हाल था।

    विद्यालयों का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक

    कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पढ़ाई सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अधिकारियों ने पत्र जारी कर दिया है।

    सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा यह आदेश 

    प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूलों पर यह आदेश प्रभावी होगा। पिछले चार दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही थी। गुरुवार को मौसम में गलन अपेक्षा से अधिक बढ़ गई। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश जारी कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather : छाया घना कोहरा, बढ़ी गलन, सुबह से अभी तक नहीं निकली धूप, IMD का क्या है आगामी दिनों का पूर्वानुमान?

    यह भी पढ़ें- Indian Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें कोहरे के कारण चल रही हैं घंटों लेट, चेक करें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी