Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather : छाया घना कोहरा, बढ़ी गलन, सुबह से अभी तक नहीं निकली धूप, IMD का क्या है आगामी दिनों का पूर्वानुमान?

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 18 Dec 2025 01:09 PM (IST)

    Prayagraj Weather प्रयागराज में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दृश्यता कम होने के कारण रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather प्रयागराज में गुरुवार की सुबह वातावरण में छाये घने कोहरे व गलत की वजह से स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। जागरया

    Prayagraj Weather प्रयागराज में गुरुवार की सुबह वातावरण में छाये घने कोहरे व गलत की वजह से स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। जागरया 

    HighLights

    1. प्रयागराज जनपद में पसरी घने कोहरे की चादर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

    2. हाईवे और खुले इलाकों में दृश्यता कम होने से लोगों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती

    3. कल शुक्रवार से ठंड का प्रभाव और तेज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather संगम नगरी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले चार दिनों से छाया हल्का कोहरा शुक्रवार को अचानक घना हो गया, जिससे सुबह से ही शहर धुंध की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की सघनता बढ़ने के साथ ही सर्दी का असर भी तेज हो गया।

    न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी  

    Prayagraj Weather हालात ऐसे रहे कि सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही और लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन दिनभर गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

    नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन 

    Prayagraj Weather दोपहर में निकलने वाली धूप लोगों को राहत देती है लेकिन शुक्रवार को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो सके। दोपहर बीत जाने के बावजूद आसमान में धुंध छाई रही, जिससे ठंड का अहसास और गहरा हो गया। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर अधिकतम तापमान पर भी पड़ेगा। है।

    तापमान पर डालें एक नजर 

    Prayagraj Weather बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं गुरुवार को इसमें तेज गिरावट आने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट सकता है। दिन के तापमान में गिरावट और नमी भरी ठंडी हवा ने गलन को और बढ़ा दिया है।

    खबरें और भी

    शहर की रफ्तार पर भी दिखा असर  

    Prayagraj Weather घने कोहरे का असर शहर की रफ्तार पर भी दिखाई दिया। सुबह के समय सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। खासकर हाईवे और खुले इलाकों में दृश्यता कम होने के कारण लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतते दिखे।

    आगामी दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है  

    मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में कोहरा लगातार बना रह सकता है। शुक्रवार से ठंड का प्रभाव और तेज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड और गलन और अधिक बढ़ेगी। कुल मिलाकर प्रयागराज में सर्दी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। कोहरे और गिरते तापमान के इस दौर ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है।

    कौशांबी में घना कोहरा, ठंड से कांपे लोग, रेंगते रहे वाहन

    प्रयागराज के पड़ोसी जनपद कौशांबी में भी ठंड अब सितम ढाने लगी है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार रात से ही घना कोहरा छा गया जो गुरुवार दोपहर तक रहा। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसकी वजह से लोग ठंड से कांपते रहे। वहीं, सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहने के कारण वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते रहे।
    ठंड बढ़ने के कारण राहगीर रास्ते में अलाव खोजते रहे। चाय की दुकानों पर खड़े होकर शरीर को गर्माहट देने की कोशिश करते भी दिखे।

    प्रतापगढ़ में टपक रही कोहरे की बूंदें

    कड़ाके की ठंड से प्रयोगराज से सटे प्रतापगढ़ जनपद के भी लोग परेशान हैं। कोहरे की बूंदें टपक रही हैं। कड़ाके की ठंड भी है। ऐसे में जनजीवन बेहाल है। तीन दिन से लगातार घना कोहरा पड़ने के कारण सड़क पर वाहन रेंग रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Indian Railway News : दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने वाली ट्रेनें कोहरे से घंटों लेट, Train की स्थिति जानकर ही घर से निकलें

    यह भी पढ़ें- शीतलहर के कारण प्रयागराज में 1 से 12वीं तक के विद्यालयों का समय बदला, सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा यह नियम