Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो मजदूरों का शव रखकर प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर लगाया जाम, 50 लाख रुपये मुआवजा व हत्या का केस दर्ज करने की मांग

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत के बाद परिजनों ने शवों के साथ सड़क जाम कर दिया। वे मकान मालिक पर हत्या का केस दर्ज करने ...और पढ़ें

    प्रयागराज में सेप्टिक टैंक हादसे में दो मजदूरों की मौत मामले में बवाल, मुआवजे और हत्या के केस की मांग पर सड़क जाम

    प्रयागराज में सेप्टिक टैंक हादसे में दो मजदूरों की मौत मामले में बवाल, मुआवजे और हत्या के केस की मांग पर सड़क जाम

    HighLights

    1. सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से हुई थी मौत

    2. मजदूरों के स्वजन की तहरीर पर निर्माणाधीन मकान मालिक पर केस दर्ज है

    संसू, नैनी (प्रयागराज)। यमुनापार के औद्योगिक थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ था। 7 अगस्त को निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई थी। दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। आक्रोशित परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने शवों को रखकर प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग को जाम कर दिया। 

    औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास धर्मेंद्र केसरवानी पुत्र स्व. तीर्थराज के निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक में उतरे मजदूर औद्योगिक क्षेत्र के बेंदो गांव निवासी निहाल शुक्ला और रजत शुक्ला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने निहाल की मां विजया देवी और रजत शुक्ला के पिता विनोद शुक्ला द्वारा दी गई संयुक्त तहरीर के आधार पर मकान मालिक धर्मेंद्र केसरवानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

    शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने मीरजापुर मार्ग पर बेंदो मोड़ पर दोनों शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मृतक के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम करछना संदीप तिवारी और एसीपी सुनील कुमार सिंह लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। भारी संख्या में फोर्स भी तैनात रही। 

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों का दम घुटा, मौत; शटरिंग खोलने अंदर उतरे थे

    यह भी पढ़ें- अली व उमर को भाई के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए इलाहाबाद HC से पैरोल मिली

    खबरें और भी