Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज : शास्त्री पुल की सड़क मरम्मतीकरण के तीन दिन बाद ही उखड़ी, लोक निर्माण विभाग की गुणवत्ता पर उठे सवाल

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 04:49 PM (IST)

    प्रयागराज में शास्त्री पुल की सड़क मरम्मत के तीन दिन बाद ही उखड़ गई है, जिससे लोक निर्माण विभाग की कार्य गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पुल पर 3 जून से ...और पढ़ें

    प्रयागराज में शास्त्री पुल की बायीं लेन की उखड़ी सड़क। जागरण

    प्रयागराज में शास्त्री पुल की बायीं लेन की उखड़ी सड़क। जागरण

    HighLights

    1. शास्त्री पुल पर ज्वाइंटर के पास उखड़ने लगा पैच 

    2. दारागंज से झूंसी जाने वाले रूट पर हुआ था काम

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल पर मरम्मतीकरण कार्य के तीन दिन बाद ही एक्सप्रेशन ज्वाइंटर के पास का पैच उखड़ने लगा है। पुल पर जगह-जगह उखड़े हुए पैच को दुरुस्त करने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग की ओर से 19 जुलाई से शुरू करा दी गई है। हालांकि कराए गए मरम्मतीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू हो गया है।

    तीन जून से 15 जुलाई तक हुआ मरम्मतीकरण कार्य

    शास्त्री पुल का मरम्मतीकरण तीन जून से शुरू कराया गया था। इस दौरान भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। 15 जुलाई को मरम्मतीकरण का काम कराकर 16 जुलाई से पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया था। इसके तीन दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। 

    शास्त्री पुल पर दो फेज में कार्य 

    2200 मीटर लंबे फोर लेन शास्त्री पुल पर मरम्मतीकरण कार्य दो फेज में कराए जाने की योजना बनाई गई। पहले फेज में दारागंज से झूंसी जाने वाले रूट का मरम्मतीकरण किया जा चुका है। शास्त्री पुल पर दारागंज- झूंसी लेन पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण पुल पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। आवागमन में लोगों को असुविधा होती थी। जन सुविधाओं को देखते हुए पुल का मरम्मतीकरण कराया गया। हालांकि चंद दिनों में ही कई स्थानों पर पुल पर बनी सड़क उखड़ गई है।

    शास्त्री पुल के एक्सप्रेशन ज्वाइंटर के पास पैचिंग उखड़ गई है। उसे ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जब पुल का मरम्मतीकरण हो रहा था उसी दौरान जांच कराए जाने पर खामियां मिली थी। उखड़े हुए पैच को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
    - नवीन कुमार शर्मा,अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड-3।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में छिपे हैं संदिग्ध रोहिंग्या व बांग्लादेशी, इनपुट मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सर्च आपरेशन शुरू

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अब 4894 मतदेय स्थल, हर पोलिंग बूथ पर 1100 मतदाता, SIR में वोटर्स कम होने से घटे 269 बूथ