Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक कटी बिजली तब पता चला प्रीपेड हो गया स्मार्ट मीटर, 4 माह पूर्व पोस्टपेड कह एजेंसी कर्मियों ने लगाया था मीटर

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 03:01 PM (IST)

    प्रयागराज में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 238 उपभोक्ताओं की बिजली अचानक कट गई, क्योंकि उनके प्रीपेड मीटर में निगेटि ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर का प्रयागराज के उपभोक्ताओं को झटका लगा।

    स्मार्ट मीटर का प्रयागराज के उपभोक्ताओं को झटका लगा।

    HighLights

    1. ऐप डाउनलोड करने तक की भी नहीं दी गई थी जानकारी

    2. प्रयागराज के 238 उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी बिजली समस्या

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भैया शाम को हमारे घर बिजली कटी है, जबकि आसपास रहने वाले लोगाें के यहां बिजली है। रात को फोन कर शिकायत किए थे, जिस पर लाइनमैनों को भेजने की बात कही गई थी, लेकिन कोई नहीं आया। किसी को भेजकर बिजली ठीक करा दीजिए। यह शिकायत रामबाग उपकेंद्र में कर्मचारी से शहराराबाग निवासी रंजीत कुमार से की।

    भुगतान के बाद भी बकाया में कटी बिजली 

    पूरी बात सुनने के बाद कर्मचारी ने उनके मीटर के अकाउंट नंबर को यूपीपीसीएल स्मार्ट मोबाइल ऐप पर डाला तो पता चला कि उनका 8500 रुपये निगेटिव बैलेंस है। यह बात रंजीत को बताई गई तो वह अवाक रह गए। बोले कि पांच दिन पहले ही 16500 बकाये राशि में आठ हजार रुपये का भुगतान किया था।

    238 उपभोक्ताओं की समस्या

    यह सिर्फ रंजीत की ही बात नहीं है। ऐसे करीब 238 उपभोक्ता थे, जिनकी बिजली बुधवार शाम पांच से 5:59 बजे के बीच स्वत: कट गई थी। इसमें 113 ने रात को ही अपने निगेटिव बैलेंस को पूरा करते हुए नया रिचार्ज करा लिया था, जबकि अन्य रातभर अंधेरे में थे। सबसे अधिक 69 उपभोक्ता बमरौली डिवीजन के थे। जबकि रामबाग, टैगोर टाउन, कल्याणी देवी, नैनी, करैलाबाग, म्योहाल के गिने-चुने उपभोक्ता थे।

    उपभोक्ताओं ने हो-हल्ला भी किया 

    सभी संबंधित उपकेंद्रों पर पहुंचे तो निगेटिव बैलेंस की जानकारी हुई। हालांकि, इसमें से अधिकांश उपभोक्ताओं को यह ही नहीं पता था कि उनके घर में लगा स्मार्ट मीटर प्रीपेड में तब्दील हो गया है। इसे लेकर कसारी-मसारी, करैलाबाग में कुछ उपभोक्ताओं ने हो-हल्ला भी किया। कहा गया कि जब उनके यहां मीटर लगाया गया था, तब उसे पोस्टपेड बताया गया था।

    खबरें और भी

    ऑनलाइन जमा किया भुगतान तब आई बिजली 

    चार-पांच माह से बकाये पर बिजली नहीं काटी जा रही थी। अब कौन सा नियम आ गया है कि अपने आप बिजली कट जा रही है। अवकाश होने पर काउंटर भी बंद है। ऐसे में अब बिजली का बिल कैसे जमा होगा। जिस पर कर्मचारियों ने मोबाइल पर यूपीपीसीएल स्मार्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड कर भुगतान और नए रिचार्ज की जानकारी दी। हालांकि, आंकड़े देखें तो गुरुवार शाम छह बजे तक करीब 23 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चालू नहीं हुई थी। इन पर 15 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक का बकाया था। 

    उपभोक्ता ऐसे करें भुगतान

    पोस्टपेड अवधि का बकाया भुगतान विभागीय काउंटर, यूपीपीसीएल स्मार्ट मोबाइल ऐप, आनलाइन www.uppcl.org पर भी किया जा सकता है। प्रीपेड में परिवर्तन के बाद बिजली उपयोग के लिए नया रिचार्ज भी जरूरी है। कोई भी उपभोक्ता अपना बिल यूपीपीसीएल स्मार्ट मोबाइल ऐप एवं www.uppcl.org पर देख सकते है। प्रीपेड रिचार्ज विभागीय काउंटर, मोबाइल ऐप, www.uppcl.org, पेटीएम, गूगल पे, जनसुविधा केंद्रों आदि माध्यमों से किया जा सकता है। 

    अवकाश के दिन नहीं कटेगी बिजली

    प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बात यह है कि अवकाश पर बिजली नहीं काटी जाएगी। जैसे रविवार को और किसी पर्व पर। इसके अलावा शाम छह बजे से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक भी बिजली नहीं काटी जाएगी।

    इस नंबर पर दें सूचना

    हेल्पलाइन नंबर 9120988815 व 9120988989 पर सूचना दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सीएसआर फंड से संगम नगरी के 95 बेसिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी, 45 में उपकरण लगाने की प्रक्रिया शुरू

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा नहाने गए सात लड़के डूबे, दो की मौत, तीन बचाए गए; 2 की तलाश जारी