Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में छात्र की करंट से मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क को किया जाम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:34 AM (IST)

    प्रयागराज के कोरांव में करंट लगने से 12 वर्षीय छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पड़ोसियों पर जर्जर तार ठीक क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. 12 वर्षीय छात्र की करंट लगने से हुई मौत।

    2. ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन।

    3. पड़ोसियों पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

    संवाद सूत्र, कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में शनिवार रात करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 12 वर्षीय छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम गांव लाया गया। शव देखते ही स्वजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज स्वजन और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात जाम समाप्त हुआ और शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के स्वजन की ओर से कोरांव पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि 12 वर्षीय अहम वर्मा पुत्र उद्रेश वर्मा को शनिवार रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर बुलाकर ले गए थे।

    आरोप है कि वहां जर्जर बिजली के तार को जोड़ने के लिए उसे विवश किया गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि घटना के बाद पड़ोसी घर छोड़कर भाग निकले। जानकारी होने पर स्वजन घायल छात्र को उपचार के लिए कोरांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अहम गांव के ही राम कुबेर पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर घर पहुंचे तो लोग आक्रोशित हो गए। शव को गांव के पास मार्ग पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि स्वजन को समझाकर शांत कराया गया। उनकी तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपों की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Prayagraj : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का ऑपरेटर भी गिरफ्तार, कानपुर का सरगना उपलब्ध कराता था User ID