Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज: अंतिम संस्कार के दौरान गंगा में डूबे चार युवक, तीन को बचाया गया; एक की मौत

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:53 AM (IST)

    प्रयागराज के पूरामुफ्ती में अंतिम संस्कार में गए चार युवक गंगा में डूबे, तीन बचाए गए, एक किशोर की मौत। इसी क्षेत्र के मनौरी गांव में एक युवक मशरूम अहम ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूरामुफ्ती क्षेत्र के फतेहपुर घाट में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए किशोर समेत चार लोग गंगा में डूबने लगे। तीन को नाविकों ने बचा लिया। जबकि एक किशोर का कहीं पता नहीं चला। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तलाश शुरू किया। इसके बाद उसकी लाश मिल गई।

    पूरामुफ्ती के मनौरी गांव निवासी 35 वर्षीय कल्लू पुत्र मोती लाल की बीमारी से मौत हो गई थी। बुधवार शाम उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के कई लोग गए थे। शाम करीब छह बजे चार युवक गंगा नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान चारों युवक गहरे पानी में डूबने मागे।

    आसपास रहे लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे, नाविकों ने डूब रहे युवक राजा, सुशील, गुलशन को बचा लिया। जबकि शेखर उर्फ पेटू पुत्र दिनेश धारिकर गहरे पानी में समा गया।

    लोगों ने उसकी खोज बीन की, लेकिन नहीं मिला। स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। गुरुवार को उसका शव मिला, जिसे देख परिवार वाले बिलख पड़े। इंस्पेक्टर अविनाश सिंह का कहना है कि डूबने वाले की लाश मिली, जिसे घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

    मनौरी गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसके घर से कोई संकेत नहीं मिलने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों को शाम करीब छह बजे जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी।

    खबरें और भी

    मनौरी गांव निवासी 35 वर्षीय मशरूम अहमद पुत्र महबूब अली उर्फ कल्लू ड्राइवर मजदूरी करते थे। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, उन्होंने उड़ीसा की एक महिला से प्रेम विवाह करके उसके साथ रहते थे।

    करीब दो साल पहले किसी बात को लेकर दंपति के बीच मनमुटाव हुआ तो उनकी पत्नी दो बच्चों को लेकर उड़ीसा चली गई। उसके बाद से मशरूम अहमद अकेले ही घर में रहते थे। लोगों ने बताया कि वह नशे के लती हो गए थे। मंगलवार शाम वह घर पहुंचे और अपने कमरे में चले गए।

    बुधवार शाम तक जब उनके मकान से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने अनहोनी की आशंका करते हुए करीब छह बजे इकट्ठा हुए। आवाज लगाने पर भी कोई संकेत नहीं मिले तो सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, शव बिस्तर पर पड़ा था। इंस्पेक्टर अविनाश सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।