Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज से 'कोंकण तट के प्रवेश द्वार' पनवेल तक सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी, मुंबई जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 17 May 2026 08:58 PM (IST)

    प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से पनवेल के लिए एक नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी, जिससे संगम नगरी और ...और पढ़ें

    ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से पनवेल तक सप्ताह में एक दिन चलेगी।

    ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से पनवेल तक सप्ताह में एक दिन चलेगी।

    HighLights

    1. ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से पनवेल तक सप्ताह में एक दिन चलेगी

    2. महाराष्ट्र में मुंबई के पास रायगढ़ जिले में स्थित पनवेल तेजी से विकसित होने वाला शहर है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कोंकण का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पनवेल से संगम नगरी के बीच अब सीधी ट्रेन चलेगी। यह ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से पनवेल तक हफ्ते में एक दिन चलेगी। महाराष्ट्र में मुंबई के पास रायगढ़ जिले के पनवेल तेजी से विकसित होने वाला शहर है।

    22 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन 

    सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन 20 मई को तथा पनवेल से 21 मई को चलेगी। सूबेदारगंज से यह ट्रेन चलेगी तो मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, कल्याण होते हुए पनवेल पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआर-एक, एसएलआर/डी-एक, सामान्य-पांच, एसी तृतीय-छह, एसी द्वितीय-एक, स्लीपर-आठ समेत कुल 22 कोच होंगे।

    मुंबई महानगर क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है पनवेल 

    पनवेल नवी मुंबई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और मुंबई महानगर क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। इसे 'कोंकण तट का प्रवेश द्वार' कहा जाता है। यह मुंबई से लगभग 50 किमी और ठाणे से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। पनवेल शहर सड़क और रेल मार्गों का एक बहुत बड़ा जंक्शन है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और सायन-पनवेल एक्सप्रेसवे यहीं से होकर गुजरते हैं। 

    लोकल ट्रेन से जुड़ा है यह इलाका 

    लोकल ट्रेनों के जरिए यह मुंबई से सीधे जुड़ा हुआ है। यह शहर अपने ऐतिहासिक किलों (करनाला किला और कलावंतिन दुर्ग) और ट्रैकिंग स्पाट्स के लिए प्रसिद्ध है। करनाला पक्षी अभ्यारण्य, अदाई जलप्रपात और गदेश्वर बांध है।

    खबरें और भी