Magh Mela 2026 : वसंत पंचमी को लेकर आज रात 12 बजे से वाहनों का रूट डायवर्जन, प्रयागराज आ रहे तो जान लें ट्रैफिक प्लान
Magh Mela 2026 प्रयागराज में वसंत पंचमी के मद्देनजर माघ मेला 2026 के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 24 जनवरी तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर प ...और पढ़ें

Magh Mela 2026 प्रयागराज माघ मेला वसंत पंचमी पर यातायात बदला, जान लें रूट। फोटो : जागरण आर्काइव
HighLights
24 जनवरी की रात तक वाहनों की लागू रहेगी नो इंट्री
मेडिकल सेवा के साथ ही एंबुलेंस पर नहीं रहेगा प्रतिबंध
23 जनवरी को नया यमुना पुल वाहनों के लिए प्रतिबंधित।
जागरण संवादाता, प्रयागराज। Magh Mela 2026 मुख्य स्नान पर्व वसंत पंचमी को लेकर गुरुवार रात 12 बजे से वाहनों का रूट डायवर्ट हो जाएगा। इसके साथ ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी निषेध हो जाएगा, जो 24 जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान मेडिकल सेवा और एंबुलेंस पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
माघ मेला से संबंधित वाहन ही जिले में आ सकेंगे
Magh Mela 2026 श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के सुगम-सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़कर भारी और हल्के वाहनों को प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश से पहले ही दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा।
कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान
Magh Mela 2026 कानपुर के थाना कल्यानपुर (फतेहपुर) अन्तर्गत बक्सर मोड़ (शुक्ला ढाबा के पास) -बक्सर गंगापुल चन्द्रिका देवी मन्दिर बक्सर गंगापुल लालगंज (रायबरेली) गुरुबक्शगंज दकिया चौराहा थाना हरचन्दपुर मुंशीगंजा थाना भदोखर सलोन रोड रायबरेली लालगंज अझारा प्रतापगढ़ भोपियामऊ प्रतापगढ़ - रानीगंज मुंगरा बादशाहपुर मछली शहर जौनपुर जलालपुर-फूलपुर बाबतपुर एयरपोर्ट- हरहुआ से वाया रिंग रोड वाराणसी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
बांदा व रीवा के वाहन इधर से जाएंगे
Magh Mela 2026 बांदा और रीवा की तरफ जाने वाले वाहनों को फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिन्दकी से बंधवा तिराहा, ललौली से चिल्ला होते हुए बांदा की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वाहनों की वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
खबरें और भी
फतेहपुर से जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा
फतेहपुर से डलमऊ/रायबरेली से ऊंचाहार सलोन लालगंज (प्रतापगढ) भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
- कौशांबी के कोखराज, नवाबगंज बाईपास सोरांव बाईपास हंडिया बाईपास औराई वाराणसी में प्रवेश करेंगे।
लखनऊ से आ रहे हैं तो आपके लिए ये मार्ग होगा
रायबरेली शहर से लखनऊ से आने वाले वाहनो को मुंशीगंज सलोन रोड रायबरेली-लालगंज अझारा प्रतापगढ़-भोपियामऊ -रानीगंज मुंगराबादशाहपुर मछली शहर भेजा जाएगा एवं वापसी का मार्ग भी यही होगा।
- ऊंचाहार रायबरेली से फतेहपुर -सलोन लालगंज (प्रतापगढ) भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजा जायेगा एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
अयोध्या से आ रहे भारी वाहन इधर से जाएंगे
अयोध्या /सुल्तानपुर से आने वाला भारी वाहन प्रतापगढ़ वाया भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर तथा लालगंज सलोन रायबरेली होकर जाएंगे।
जौनपुर व वाराणसी से आने वाले वाहन डायवर्ट होंगे
- जौनपुर से आने वाला भारी वाहन मुंगराबादशाहपुर से भारी वाहनो को भूपिया मऊ लालगंज (प्रतापगढ़) तरफ भेजा जाएगा।
- वाराणसी से राजातालाब से बाबतपुर तथा मीरजापुर रिंग रोड की तरफ भेजेंगे।
- भदोही के औराई से चील्ह-मीरजापुर तथा औराई से बाबतपुर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
- मीरजापुर के शहर से चील्ह औराई की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के वाहनों को इधर से भेजा जाएगा वाराणसी
मध्य प्रदेश के रीवा से थाना मनगवां से हनुमना होते हुए मीरजापुर और वहां से वाराणसी भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
- रीवा से नारीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़ मऊ कर्वी बांदा से बिन्दकी फतेहपुर को जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।
माघ मेला पुलिस ने की लोगों से अपील
- प्रयागराज शहर क्षेत्र के निवासी अपने वाहनों का प्रयोग कम से कम करें।
- जनमानस आकस्मिक परिस्थितियों में निकटस्थ सुविधा का प्रयोग करें।
- जनमानस से अपेक्षा की जाती है कि आकस्मिक परिस्थिति में एंबुलेंस या दो पहिया वाहन का प्रयोग करें।
– यातायात पुलिस द्वारा बैरियरों पर किए जाने वाले डायवर्जन का पालन करें।
- बैरियरों पर लगे यातायात पुलिस की डायवर्जन में मदद करें।
- बैरियर प्वाइंट से किसी भी वाहन का प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी।
- शहर क्षेत्र के निवासी निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने वाहनों को पार्क कर स्नान घाटों तक पैदल जाएं।
- यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई मार्ग डायवर्जन प्लान का पालन करें।
- निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन को पार्क करें।
- 23 जनवरी को नया यमुना पुल पर सभी प्रकार के वाहनों हेतु प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें- नीचे बहती पतित पावनी गंगा और ऊपर 'विदेशी मेहमानों' की अठखेलियां, माघ मेला में संगम आने वाले श्रद्धालुओं को भा रहे
यह भी पढ़ें- Indian Railways : अब 'गुड्स ट्रेन मैनेजर' बनना नहीं होगा आसान, रेलवे ने बदल दी भर्ती और प्रमोशन की पूरी प्रक्रिया