Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोवंशों से भरा ट्रक प्रयागराज में पलटा, सात गोवंश की मौत और 11 घायल; गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस-वे के पास गोवंशों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें सात गोवंशों की मृत्यु हो गई और 11 घायल हो गए। पुलिस और पशु चिकित्सकों ने ...और पढ़ें

    प्रयागराज गंगापार के होलागढ़ क्षेत्र में पश्चिम नारा गांव के पास गोवंश से भरा ट्रक पलटने के बाद ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    प्रयागराज गंगापार के होलागढ़ क्षेत्र में पश्चिम नारा गांव के पास गोवंश से भरा ट्रक पलटने के बाद ग्रामीणों की भीड़। जागरण 

    HighLights

    1. गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से बरेली का ट्रक प्रतापगढ़ से होलागढ़ की तरफ जा रहा था

    2. रास्ता भटकने से चालक दूसरे मार्ग पर ट्रक ले गया, पुलिया पर बैक करते समय पलट गया

    3. गंगापार के होलागढ़ में हुई दुर्घटना, विहिप कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के होलागढ़ थानांतर्गत पश्चिम नारा गांव के पास गुरुवार देर रात बड़ी नहर की पुलिया पर गोवंशों से भरा ट्रक पलट गया। इसमें सात गोवंशों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। सभी का पशु डॉक्टरों से उपचार करा कर राजापुर स्थित गोशाला में भिजवाया गया।

    ट्रक छोड्कर चालक फरार 

    गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से गुरुवार देर रात एक ट्रक प्रतापगढ़ से होलागढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ता भटक जाने के कारण चालक दूसरे मार्ग पर चला गया और फिर बड़ी नहर की पुलिया पर ट्रक बैक करते समय पलट गया। चालक मौके से भाग निकला। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

    गोकशी के लिए गोवंश ले जा रहे थे 

    होलागढ़ पुलिस के साथ ही एसीपी व पशु डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में सामने आया कि गोकशी के लिए गोवंशों को ले जाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह पश्चिम नारा गांव के पास से ग्रामीण गुजरे तो बड़ी नहर की पुलिया पर एक ट्रक को पलटा देखा। वह मौके पर पहुंचे तो वहां कई गोवंश गिरे पड़े थे। पलभर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    उपचार के बाद घायल गोवंशों को भेजा गया गोशाला 

    जमीन में पड़े व ट्रक में लदे गोवंशों को किसी बाहर निकालकर सड़क पर ले आया गया। इसी बीच होलागढ़ पुलिस के साथ ही एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला घटनास्थल पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों को फोन करके बुलाया गया। गाेवंशों की जांच की गई तो पता चला कि सात की मौत हो चुकी है, जबकि 11 घायल थे। इन सभी का उपचार कर राजापुर स्थित गोशाला भेजा गया।

    खबरें और भी

    ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी होने का पुलिस को संदेह 

    जिस ट्रक में गोवंश लदे थे, उसके नंबर को देखा तो वह बरेली का था। हालांकि पुलिस को संदेह है कि फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी होने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर फरार चालक व गोवंश तस्करी से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जब पशु डाॅक्टरों को सूचना दी तो वह तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुसी; एक की मौत व चालक की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- NIOS परीक्षा में हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के प्रश्नपत्र अलग-अलग मिलेंगे, 10वीं व 12वीं में कई और भी हुए बदलाव