Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉलोनी में नहीं उठाया जा रहा कचरा तो न हों परेशान, इन नंबरों पर करें शिकायत; 3 घंटे के भीतर पहुंचेगी टीम

    Updated: Wed, 20 May 2026 03:19 PM (IST)

    प्रयागराज नगर निगम ने कूड़ा उठाने में देरी या लापरवाही पर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1533 और 1920 जारी किए हैं। ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कूड़ा उठाने के लिए अगर आपके मोहल्ले और घर पर टीम समय से नहीं आती है या फिर दो से तीन दिन के बाद आती है तो इसके लिए आप को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

    निगम के हेल्पलाइन नंबर 1533 और 1920 पर शिकायत करने के दो से तीन घंटे में कूड़ा उठाने टीम पहुंचेगी। सूचना देने के उपरांत अगर टीम नहीं पहुंचेगी और आप दोबारा इसी नंबर पर शिकायत करेंगे तो पहले क्षेत्रीय कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

    उसके बाद फर्म पर जुर्माना लगाने के साथ ब्लैक लिस्ट में शामिल करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम की ओर से 100 वार्ड में कूड़ा कलेक्शन कराया जाता है।

    600 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। इसमें 200 टन गीला और 400 टन सूखा कूड़ा रहता है। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाने के लिए 1500 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं।

    सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडेय ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर है। लेकिन कुछ स्थानों पर कूड़ा उठाने में लापरवाही की जा रही है। ऐसे स्थानों को निरीक्षण करके कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027 से प्रयागराज में चलेगी 'Water Metro', बनाए जाएंगे 8 स्टेशन