Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम इस सप्ताह प्रयागराज में कैसा रहेगा? आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी होगी; उमस भी करेगी बेहाल

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:16 PM (IST)

    प्रयागराज में मानसून की रफ्तार सुस्त है, जिससे पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई तक हल्के बादल ...और पढ़ें

    प्रयागराज में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है।

    प्रयागराज में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है।

    HighLights

    1. संगम नगरी में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है

    2. दो दिनों से हल्के बादलों के बीच धूप से बढ़ी उमस

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त बनी हुई है। पिछले दो दिनों से हल्के बादलों के बीच धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का माहौल बार-बार बन रहा है लेकिन हो नहीं रही। वातावरण में नमी लगातार बढ़ रही है।

    17 जुलाई तक का जानें मौसम का हाल 

    मौसम विभाग के अनुसार आगामी 17 जुलाई तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश के आसार फिलहाल कम हैं।

    लोग पसीने से तर-बतर हो रहे 

    रविवार 12 जुलाई की सुबह आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक नमी और धूप के कारण उमस का असर काफी बढ़ गया है। लोग घरों से बाहर निकलते ही पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। खासकर दोपहर में गर्मी और उमस का दोहरा प्रभाव लोगों को परेशान कर रहा है।

    तापमान बढ़ सकता है 

    मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर की हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    बारिश न होने से उमस बरकरार 

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने और वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रहेगी। तेज धूप निकलने पर गर्मी का एहसास और बढ़ जाएगा। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में यदि मानसूनी गतिविधियां तेज होती हैं तो सप्ताह के अंत तक मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का निधन, वरिष्ठ कर्मचारी नेता ने प्रयागराज में ली अंतिम सांस

    यह भी पढ़ें- अदाणी गैस के नाम पर फिर ठगी, आप भी रहें सावधान; कनेक्शन बंद करने जैसा झांसा देकर साइबर अपराधी जाल में फंसा रहे