विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सावन की पहली बारिश से मिली राहत, अगले सात दिन छाए रहेंगे बादल; IMD का पूर्वानुमान- बारिश देगी उमस से राहत

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 30 Jul 2026 02:01 PM (IST)

सावन की शुरुआत के साथ प्रयागराज में मौसम ने करवट ली है, 29 जुलाई की बारिश से उमस और गर्मी ...और पढ़ें

प्रयागराज में आसमान पर घने बादल छाए हैं।

प्रयागराज में आसमान पर घने बादल छाए हैं।

HighLights

  1. रात की बारिश से बदला आज मौसम का मिजाज

  2. सावन के पहले दिन बादलों संग हवा भी दे रही राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन की शुरुआत के साथ मौसम ने आखिरकार करवट ले ली। कई दिनों तक उमस और गर्मी से बेहाल रहे शहरवासियों को 29 जुलाई की रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। पिछले 24 घंटे में 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और आज 30 जुलाई की सुबह से मौसम सुहावना हो गया। हवा भी राहत दे रही है। 

आज बारिश की संभावना  

आज सुबह सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी बनी रही, जबकि दिन में भी बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

चार अगस्त को तापमान घटकर 33 डिग्री रहेगा 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी सप्ताह में भी मानसून सक्रिय रहेगा। चार अगस्त तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और बीच-बीच में बारिश तथा गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। चार अगस्त को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।

अगले दो दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में प्रयागराज में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। उधर बारिश के बाद आज शहर की सड़कों और पार्कों में सुबह के समय लोगों की चहल-पहल भी बढ़ी। हालांकि निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। 

यह भी पढ़ें- ITI नैनी के प्रिंसिपल, अनुदेशक व सॉल्वर सहित 11 गिरफ्तार, संस्थान में चल रहे रहे नकल के तगड़े नेटवर्क STF ने तोड़ा

यह भी पढ़ें- Prayagraj : सिविल लाइंस में गलत वाहन पार्किंग पर लगेगा 900 रुपये जुर्माना, अगस्त से नए नियम व पार्किंग शुल्क जानें यहां