Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj : सिविल लाइंस में गलत वाहन पार्किंग पर लगेगा 900 रुपये जुर्माना, अगस्त से नए नियम व पार्किंग शुल्क जानें यहां

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:47 PM (IST)

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में अब सड़क किनारे गलत पार्किंग पर 900 रुपये का जुर्माना लगेगा। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर दोपहिया वाहनों के लिए 15 रुपये औ ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में निर्धारित पार्किंग स्थल पर छोटे-बड़े वाहनों का शुल्क निर्धारित हुआ है।

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में निर्धारित पार्किंग स्थल पर छोटे-बड़े वाहनों का शुल्क निर्धारित हुआ है। 

    HighLights

    1. निर्धारित पार्किंग स्थल पर दो पहिया वाहनों का दो घंटे का 15 रुपये लगेगा 

    2. नगर निगम चार पहिया वाहन सवारों से दो घंटे का 30 रुपये लेगा शुल्क 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सिविल लाइंस आने पर अगर आप अपने वाहन को सड़क के किनारे खड़ी करके रेस्टोरेंट, होटल में डिनर करने या फिर दुकान व शापिंग मॉल में खरीदारी को चले जाते हैं तो ऐसा करना अब बंद कर दीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सिविल लाइंस की प्रमुख सड़कों के किनारे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नगर निगम ने निर्धारित किया है। निर्धारित स्थलों के अलावा सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने पर आप पर 900 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

    इन मार्गों पर है नगर निगम का पार्किंग स्थल 

    नगर निगम की ओर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए एसपी. मार्ग, एमजी मार्ग सहित सिविल लाइंस की चुनिंदा सड़कों के किनारे पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। इन स्थानों पर वाहनों को पार्क करने पर आपको दो पहिया वाहन वालों को दो घंटे का 15 रुपये और चार पहिया वालों को दो घंटे का 30 रुपये शुल्क जमा करना पड़ेगा।

    अगस्त से व्यवस्था होगी लागू  

    नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर टोईंग करके वाहन को हटाया जाएगा। इसका 900 रुपये वाहन मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा। अगस्त से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी लेकिन शुरुआत में एक माह तक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    सड़कों पर नहीं होगी वाहनों की मरम्मत

    सिविल लाइंस क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों के किनारे अवैध रूप से छोटे-बड़े वाहनों की मरम्मत की जाती है। सड़कों पर वाहनों को खड़ा किए जाने से अक्सर जाम लगता है। सड़कों पर वाहनों की मरम्मत करने वाले दुकानदारों पर अब नगर निगम की ओर से सख्ती की जाएगी। किसी भी गाड़ी की मरम्मत अगर सड़क पर होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़कों के किनारे गलत तरीके से लोग चार और दो पहिया वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लगता है। वागमन सुगम बनाने के लिए प्रमुख सड़कों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग का टेंडर निकाला गया है। नियम के अनुसार अब वाहनों को खड़ा कराया जाएगा, इस व्यवस्था से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगी।
    - साईं तेजा, नगर आयुक्त।

     

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज से पूर्वांचल के शहर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, 30 जुलाई से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा; क्या है नई दरें?

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सावन की पहली बारिश से मिली राहत, अगले सात दिन छाए रहेंगे बादल; IMD का पूर्वानुमान- बारिश देगी उमस से राहत