Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather News : एक सप्ताह तक सुबह धुंध छाई रहेगी, बढ़ेगी ठंड, नवंबर के आखिरी सप्ताह में कोहरा करेगा परेशान

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 04:40 PM (IST)

    Prayagraj Weather News प्रयागराज में मौसम तेजी से बदल रहा है और ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम को ठंड महसूस हो र ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather News मौसम विज्ञानियों ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में घना कोहरा की संभावना जताई है।

    Prayagraj Weather News मौसम विज्ञानियों ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में घना कोहरा की संभावना जताई है।

    HighLights

    1. मौसम तेजी से ठंड की ओर बढ़ रहा है

    2. सुबह और शाम ठंड बढ़ा रही सिहरन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather News शरद ऋतु अपने रंग में आने जा रही है। मौसम तेजी से ठंड की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान बराबर है। आगे भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।

    20 नवंबर तक औसत तापमान कितना रहेगा 

    Prayagraj Weather News मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक न्यूनतम तापमान लगातार 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट

    शनिवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में इस गिरावट ने शहरवासियों को सुबह-शाम की ठिठुरन का एहसास कराना शुरू कर दिया है। नमी का स्तर भी सुबह 79 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत रहा।

    सुबह की ठंड और बढ़ेगी 

    Prayagraj Weather News मौसम विज्ञानियों के अनुसार धूप खिलने के साथ ही धुंध में कमी आएगी पर इसका स्तर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। इस बार नवंबर के आखिरी सप्ताह में कोहरा पड़ सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रो. सुनीत द्विवेदी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं रात के तापमान को नीचे रख रही हैं, जिससे सुबह की ठंड और तेज महसूस होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अस्पताल संचालक ने निजी बैंक मैनेजर से की 49.70 लाख की ठगी, पहले उपकरण खरीदने के लिए थे रुपये फिर जाल में फंसते गए

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 36वीं अखिल भारतीय बास्केटबाल व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आगाज, नौ क्षेत्रों के 400 खिलाड़ी ले रहे भाग