Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather Update : संगम नगरी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मार्च के अंत में बारिश के आसार

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 26 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में मार्च के अंत में मौसम फिर बदलेगा, बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather Update प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदला, आसमान में हल्के बादल छाए।

    Prayagraj Weather Update प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदला, आसमान में हल्के बादल छाए।

    HighLights

    1. गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादलों ने धूप की तीव्रता कुछ कम की

    2. 30 मार्च के आसपास अधिकतम तापमान में गिरावट आने की है संभावना 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Update मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर इस समय गर्मी तेजी से बढ़ती है, वहीं इस बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिनों से खिली धूप के बाद गुरुवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी है। जिससे धूप की तीव्रता कुछ कम महसूस हुई।

    गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना 

    Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। वहीं 25 मार्च को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

    दो-तीन डिग्री कम होगा तापमान 

    Prayagraj Weather Update हालांकि 30 मार्च के आसपास अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री कम होने की संभावना है। आर्द्रता स्तर भी मध्यम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक हो सकती है।

    मौसम में ऐसा परिवर्तन क्यों?

    मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मार्च को मौसम सामान्यतः साफ रहेगा, जबकि 31 मार्च को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मार्च के अंत में इस तरह का मौसम परिवर्तन सामान्य है लेकिन इससे तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती फिर प्रेम विवाह और अब हत्या, इलेक्ट्रिक ऑयरन से पत्नी के सिर पर प्रहार कर ले ली जान

    यह भी पढ़ें- लोन लेकर खरीदे ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले गिरोह का राजफाश, प्रयगाराज STF ने कौशांबी से एक को दबोचा