Prayagraj Weather Update : 7 अप्रैल से संगम नगरी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना; गर्मी से राहत की उम्मीद
Prayagraj Weather Update प्रयागराज में अगले सप्ताह मौसम फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से आसमान में बादल छाएंगे और हल्की से मध् ...और पढ़ें

Prayagraj Weather Update अगले सप्ताह के पहले दिन से बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।
HighLights
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है
मौसम बदलने के कारण लोगों को तेज धूप और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Update मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले सप्ताह की शुरुआत से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन सकती है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 अप्रैल सोमवार से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते लोगों को तेज धूप और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
31 मार्च की रात तेज हवाओं व हल्की बारिश हुई थी
Prayagraj Weather Update मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 31 मार्च की देर रात आई तेज आंधी और धूलभरी हवाओं व हल्की बारिश ने मौसम को अचानक बदल दिया था। हालांकि इस आंधी के बावजूद रात के तापमान में गिरावट नहीं आई। उल्टा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
3 व 4 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
Prayagraj Weather Update गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अप्रैल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन में गर्मी बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई
लेकिन पांच और छह अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद सात अप्रैल के आसपास मौसम फिर से करवट ले सकता है। विभाग ने इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।