Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में घुसे बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर घायल किया, प्रयागराज के थरवई में चोरी की नीयत से घुसे थे

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:24 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के थरवई में टिकरी गांव स्थित एक घर में बुधवार देर रात बदमाश घुस गए। विवाहिता कंचन यादव ने शोर मचाया तो बदमाशों ने भागते समय उसे चाकू मार दिय ...और पढ़ें

    प्रयागराज के थरवई में चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया।
    प्रयागराज के थरवई में चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के थरवई इलाके के टिकरी गांव का मजरा भैयाराम का पुरवा स्थित एक मकान में बुधवार देर रात बदमाश चोरी की नीयत से घुस गए। हालांकि खटपट की आवाज सुनकर विवाहिता की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। 

    शोर मचने पर घरवालों के साथ ही आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की जब तक नींद खुलती, बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। खबर पाकर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए हर संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी वे पकड़ से दूर हैं। 

    टिकरी गांव का मजरा भैयाराम का पुरवा में रहने वाले लल्लू यादव कमला नगर स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करते हैं। बुधवार की रात उनके परिवार के लोग खाना खाकर कमरे में सो रहे थे। ससुराल से आई 27 वर्षीया पुत्री कंचन यादव बरामदे में सोई थी।

    देर रात बदमाश घर में घुस गए। वह कमरे में रखी आलमारी व बक्से खोलने लगे। इसी बीच कंचन की खटपट से नींद खुल गई। उसने चोर-चाेर कहकर आवाज लगाई तो बदमाश घबरा गए। पकड़े जाने के डर से वह वहां से भागे। कंचन ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने चाकू से उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

    खबरें और भी

    आसपास के लोग लल्लू यादव के घर पहुंचे। गुरुवार सुबह थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बच्चा राम के परिवार के लोगों ने बताया कि बदमाश कोई सामान नहीं ले जा सके हैं। पुलिस ने कंचन से बदमाशों के हुलिए के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी।