रेलवे स्टेशनों और सिग्नलिंग रूम के फायर सिस्टम की कमान संभालेंगे प्रोफेशनल, आपात स्थिति में सुरक्षित रखने की तैयारी
रेलवे स्टेशनों और सिग्नलिंग रूम के फायर सिस्टम का रखरखाव अब पेशेवर संभालेंगे, जिससे आपात स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित होगी। प्रयागराज मंडल में 3.03 कर ...और पढ़ें

प्रयागराज रेलवे में अग्नि सुरक्षा की कमान अब पेशेवरों के हाथ, यात्री सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
HighLights
व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा रेलवे
दो साल तक निगरानी व मेंटेनेंस के लिए तय होगी कंपनी की जवाबदेही
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे स्टेशनों और सिग्नलिंग रूम के फायर सिस्टम हमेशा सही से काम करें और किसी आपात स्थिति पर तत्काल उन्हें सुरक्षित किया जा सके, इसके लिए सुरक्षा मेंटेनेंस की कमान प्रोफेशनल के हाथों में होगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों और बेहद संवेदनशील रिले हट्स (सिग्नलिंग रूम) पर अत्याधुनिक 'अग्नि चेतावनी प्रणाली' (फायर अलार्म सिस्टम) के व्यापक रखरखाव और संचालन के लिए निजी संस्थाएं काम करेंगी।
इसके लिए ई-निविदा जारी कर दी गई है।अक्सर देखा गया है कि रिले हट्स या स्टेशनों के तकनीकी कक्षों में शार्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने पर बड़ा नुकसान होता है और ट्रेनों का आवागमन ठप हो जाता है। इसके लिए यहां पर आधुनिक अग्नि चेतावनी प्रणाली सक्रिय की गई है, जो किसी भी जगह धुआं या आग की हल्की सी चिंगारी उठते ही तुरंत अलर्ट जारी कर करता है।
इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अगले दो साल यानी 24 महीनों के लिए निजी संस्था को सौंपी जा रही है, जो चौबीसों घंटे इस सिस्टम की निगरानी और वार्षिक रखरखाव (एनुअल मेंटेनेंस) करेगी। रेलवे इस तकनीकी सुरक्षा अपग्रेडेशन पर करीब 3.03 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस कदम से आने वाले दिनों में प्रयागराज मंडल के रूट पर रेल यात्रा और अधिक सुरक्षित तथा विश्वसनीय हो जाएगी।