रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल कोर्सों की 800 सीटों पर 2345 अभ्यर्थी, 15 जुलाई को जारी होंगे प्रवेशपत्र
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के 20 प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की 800 सीटों के लिए 2345 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा 1 ...और पढ़ें

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज।
HighLights
19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा, एक सीट पर प्रतिस्पर्धा तीन अभ्यर्थियों के बीच होगी
रावि के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित 20 प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश
जागरण संवादादता, प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित 20 व्यावसायिक (प्रोफेशनल) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 जुलाई को प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।
2345 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए
रावि में स्नातक परास्नातक के 20 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कुल 800 सीटों के लिए 2345 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी प्रत्येक सीट के लिए औसतन लगभग तीन अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जुलाई को आयोजित होगी।
मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन होगा
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी ताकि समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू कराई जा सकें। विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी और परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
इन पाठ्यक्रमों में होंगे प्रवेश
विश्वविद्यालय में एमसीए, एलएलएम, एमबीए, एमबीए पब्लिक पालिसी एंड गवर्नेंस, एमएससी एग्रोनामी, स्वाइल साइंस, जेनेटिक्स, प्लांट पैथोलाजी, सीड साइंस, हार्टिकल्चर फ्रूट साइंस और हार्टिकल्चर वेजीटेबल साइंस जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा बीफार्मा, बीएएएलबी, आइपीएम बीबीए, बीसीए, बीएससी एजी, बीटेक-एमटेक पाठ्यक्रम शामिल हैं।