विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में अहजम से मिलीं पल्लवी पटेल, बोलीं- अतीक अहमद ने दिया था मेरे पिता का साथ

Published: Sat, 15 Aug 2026 06:57 PM (IST)

MLA Pallavi Patel: पल्लवी ने कहा कि अतीक अहमद के मेरे पिता सोनेलाल पटेल से बहुत गहरे रिश्ते थे। अतीक ...और पढ़ें

विधायक पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे अहजम, स्वजन और रिश्तेदारों से मुलाकात की

विधायक पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे अहजम, स्वजन और रिश्तेदारों से मुलाकात की 

HighLights

  1. अतीक के बेटे अबान की मौत पर स्वजन से मिलीं अखिलेश यादव की विधायक पल्लवी

  2. दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही

डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। कौशांबी से सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल शनिवार को संगमनगरी के हटवा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने माफिया अतीक अहमद की बहन के घर पहुंचकर अतीक के बेटे अहजम, स्वजन और रिश्तेदारों से मुलाकात की और अबान की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

पल्लवी पटेल ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद संकट में हमारे परिवार के साथ खड़े थे, तो उनका भी फर्ज था कि यहां आएं। वह कुछ देर तक परिवार के सदस्यों के साथ रहीं और घटना पर शोक जताया। पल्लवी पटेल ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मेरे पिता सोनेलाल जब मुसीबत में थे तो अतीक ने साथ दिया था। आज बेटा खत्म होने से वो परिवार गम में है। इसी कारण लिए मैं मिलने आई हूं।

समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल अतीक की बहन परवीन कुरैशी से भी मिलीं। अबान की मौत को लेकर परिवार को ढांढस बंधाया। पल्लवी ने इस दौरान अतीक के भाई अशरफ के बच्चों से भी बात की। पल्लवी ने कहा कि अतीक अहमद के मेरे पिता सोनेलाल पटेल से बहुत गहरे रिश्ते थे। अतीक हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वे चुनाव जीते और जनप्रतिनिधि रहे।

पल्लवी की अतीक के बेटे से मुलाकात की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। कुछ लोग इसे मानवीय संवेदना तो कुछ राजनैतिक तौर पर जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल. पल्लवी की अतीक के परिवार ये मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब अबान की मौत को लेकर घर में गम का माहौल है।

पल्लवी पटेल ने कहा कि परिवार में इतनी बड़ी गमी हुई है। उस परिवार से मिलने में क्या हर्ज है। मैंने अहजम और परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया और तसल्ली दी। इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहे माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल वाराणसी पहुंचीं, चुनावी तैयारी में जुटने की अपील की

यह भी पढ़ें- सपा विधायक डॉ पल्लवी पटेल के खिलाफ लखनऊ में ट्रेन रोकने का मुकदमा दर्ज, RPF चारबाग ने लिया एक्शन