माघ मेला में आतंकवाद निरोधक दस्ता व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लखनऊ-वाराणसी व वाराणसी से आए एसटीएफ अफसर मुस्तैद
प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गृह सचिव और एडीजी कानून-व्यवस्था ने मेला क्षेत्र में डेरा जमाया है। लखन ...और पढ़ें

प्रयागराज माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर अभेद्य सुरक्षा बनाया गया है, संगम क्षेत्र में निगरानी करते एटीएस के जवान। जागरण
HighLights
गृह सचिव और एडीजी कानून-व्यवस्था ने भी प्रयागराज माघ मेला में जमाया डेरा
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाने के साथ ही गृह सचिव मोहित गुप्ता और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने टीम के साथ मेला क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। मुख्य स्नान पर्व से पहले शनिवार को ही वह मेला पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डाॅ. अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी, मेलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए व्यवस्था की जानकारी ली। किसी भी स्तर पर और कहीं कोई चूक न हो, इसके लिए फूलप्रूप प्लान तैयार करते हुए उसे क्रियान्वित करने जोर दिया गया।
अधिकारी अलग-अलग निभा रहे जिम्मेदारी
वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा लखनऊ, नोएडा, वाराणसी से भी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारी भी मेले में भेजे गए हैं। एसटीएफ मुख्यालय के एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह, नोएडा एसटीएफ के प्रभारी नवेंदु कुमार, वाराणसी एसटीएफ के प्रभारी शैलेश प्रताप सिंह भी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
एटीएस के जवानों ने संभाला है मोर्चा
इंस्पेक्टर जिेपी राय अपनी टीम यहां पहले से मुस्तैद हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों का कहना है कि माघ मेला से जुड़े हर इनपुट का विश्लेषण करते हुए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षा एजेंसियां भी आपसी समन्वय को बेहतर बनाते हुए विशेष सतर्कता बरत रही हैं।