Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, प्रयागराज में 11.89 लाख वोटर हो गए कम, शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक घटे

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:41 PM (IST)

    प्रयागराज में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 11.89 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए, जिसके बाद अब 38.65 लाख मतदाता ही बचे हैं। शहरी क्षेत्रों ...और पढ़ें

    SIR अभियान के बाद प्रयागराज में अंतिम मतदाता सूची का शुक्रवार को प्रकाशन डीईओ ने किया।

    SIR अभियान के बाद प्रयागराज में अंतिम मतदाता सूची का शुक्रवार को प्रकाशन डीईओ ने किया। 

    HighLights

    1. प्रयागराज में अब 38.65 लाख मतदाता ही विधान सभा चुनाव में कर सकेंगे मतदान

    2. डीईओ व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया

    3. जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय व तहसीलों में भी चस्पा की गई अंतिम मतदाता सूची

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान जनपद में लगभग 11.89 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इस तरह अब जिले में 38.65 लाख मतदाता ही विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। एसआइआर की मतदाता सूची का अंतिम (फाइनल) प्रकाशन 10 अप्रैल यानी शुक्रवार दोपहर बाद हो गया। जनपद में एसआइआर के पहले 46.92 लाख मतदाता थे।

    डीईओ ने फाइनल सूची का किया प्रकाशन

    शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मनीष कुमार वर्मा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया। एसआइआर अभियान में 11.56 लाख एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेड व डुप्लीकेट) वोटर्स के नाम काटे गए हैं। वहीं, लगभग 2.87 लाख नोमैपिंग वाले वोटर्स तथा 7.75 लाख तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं में अयोग्य पाए जाने वाले तकरीबन 32 हजार वोटर्स के नाम भी काट दिए गए।

    राजनैतिक दलों को भी सौंपी फाइनल मतदाता सूची

    फाइनल सूची राजनैतिक दलों को सौंप दी गई है। इसके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसीलों में भी चस्पा की गई। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सूची रखवा दी गई है। यह सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देखी जा सकेगी। फाइनल सूची के मुताबिक जिले में 21.19 लाख पुरुष तो 17.46 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं 328 थर्ड जेंडर भी हैं।

    शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक सात लाख घटे वोटर

    एसआइआर अभियान में शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा लगभग सात लाख वोटर घटे हैं। जनपद में तीन विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से शहरी क्षेत्र में हैं जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र आंशिक तौर पर शहरी हैं। अभियान में 11 लाख 56 हजार 339 एएसडी वोटर्स में एक लाख 73 हजार 812 डेड, चार लाख 88 हजार 959 शिफ्टेड, एक लाख सात हजार 87 डुप्लीकेट वोटर थे। इलाहाबाद उत्तर में एक लाख 80 हजार, दक्षिण में एक लाख 40 हजार व पश्चिम में एक लाख 39 हजार मतदाता कम हुए हैंं। इलाहाबाद दक्षिण क्षेत्र में सबसे ज्यादा मृत मतदाताओं की संख्या थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर पार्किंग व्यवस्था बदलेगी : अब सिटी साइड नहीं, सिविल लाइंस की तरफ यात्रियों को खड़े करने होंगे वाहन

    यह भी पढ़ें- अराजक खनन-मूक व्यवस्था : अवैध बालू खनन से पुलों के आसपास यमुना नदी हो रही खोखली, प्रयागराज-कौशांबी में हादसे का खतरा