Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CGL 2025 : सीजीएल संबंधी महत्वपूर्ण सूचना...टियर-2 में अभ्यर्थियों को पोस्ट और विभाग की प्राथमिकता भरना अनिवार्य

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:26 PM (IST)

    SSC CGL 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल 2025 के टियर-2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अंतिम परिणाम से पहल ...और पढ़ें

    SSC CGL 2025 टियर-2 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए पोस्ट प्रिफरेंस भरना अनिवार्य है।

    SSC CGL 2025 टियर-2 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए पोस्ट प्रिफरेंस भरना अनिवार्य है।

    HighLights

    1. सीजीएल में कर्मचारी चयन आयोग ने नौ से 12 मार्च तक दिया प्राथमिकता भरने का मौका

    2. टियर-2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले पसंदीदा पोस्ट आनलाइन भरें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC CGL 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। टियर-2 परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपनी पसंदीदा पोस्ट और विभाग का आप्शन-कम-प्रिफरेंस अनिवार्य रूप से आनलाइन भरें। यह प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर लागिन के माध्यम से पूरी करनी होगी।

    नोटिस नौ जून को जारी किया गया था

    SSC CGL 2025 आयोग के अनुसार, सीजीएल-2025 का नोटिस नौ जून को जारी किया गया था तथा इसके बाद दो बार संशोधन जारी किए गए। परीक्षा का टियर-1 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम 18 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए टियर-2 परीक्षा 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई।

    वेबसाइट पर भरें पोस्ट व विभाग की प्राथमिकता

    SSC CGL 2025 टियर-2 में शामिल अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पोस्ट व विभाग की प्राथमिकता भरने की सुविधा वेबसाइट पर नौ मार्च शाम छह बजे से 12 मार्च शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि में अपनी प्राथमिकताओं में संशोधन कर सकते हैं, लेकिन अंतिम बार सबमिट की गई प्राथमिकता ही अंतिम मानी जाएगी। इस कारण सावधानीपूर्वक पसंद दर्ज करने और सबमिट बटन पर क्लिक कर फार्म जमा करने की सलाह दी गई है।

    अंतिम मेरिट सूची, चयन प्रक्रिया में नहीं हो सकेंगे शामिल

    SSC CGL 2025 निर्धारित समय में अपनी प्राथमिकता दर्ज नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आयोग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्हें केवल उन्हीं पदों के लिए प्राथमिकता देनी होगी जो उनकी दिव्यांगता के अनुरूप चिन्हित किए गए हैं।

    खबरें और भी