SSC संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025: प्रथम चरण के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की स्लाइडिंग प्रक्रिया व IV 18 नवंबर को
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के प्रथम चरण के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन (IV) 18 नवंबर को होगा।

SSC CHT 2025 के: प्रथम चरण के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की स्लाइडिंग प्रक्रिया व पहचान सत्यापन 18 नवंबर को होगा।
HighLights
अभ्यर्थी 13 नवंबर को शाम पांच बजे से पहचान सत्यापन की स्लिप कर सकेंगे डाउनलोड
5 नवंबर को जारी परिणाम विवरण के माध्यम से अस्थायी आवंटन का परिणाम निकला था
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के तहत प्रथम चरण के अस्थायी आवंटन (FRTA) में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन (IV) 18 नवंबर को करेगा। आयोग ने पांच नवंबर को जारी परिणाम विवरण के माध्यम से प्रथम चरण के अस्थायी आवंटन का परिणाम घोषित किया था।
इसी के आधार पर अस्थायी रूप से शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन और स्लाइडिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
पहचान सत्यापन और स्लाइडिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थी 13 नवंबर को शाम पांच बजे से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर उपलब्ध निर्धारित माड्यूल में लागिन कर अपनी स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन की स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के बाद वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी स्लिप प्राप्त करें और उसमें दर्ज निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आयोग के अनुसार 18 नवंबर को निर्धारित केंद्र पर अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी। जो अभ्यर्थी तय तिथि पर स्वयं उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
पहचान सत्यापन की तिथि या केंद्र में बदलाव अथवा किसी अन्य स्थान पर आवंटन के लिए किए गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम और सभी अभ्यर्थियों के लिए बाध्यकारी होगा।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बनेगा छह मंजिला फाइव स्टॉर होटल, गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-कोलकाता हाईवे के निकट होगा
यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद प्रयागराज में बढ़ेगी ठंड और छाएगा कोहरा, तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की आएगी गिरावट