Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ का दबाव होगा कम, अब सूबेदारगंज स्टेशन बनेगा नया 'पार्सल हब'

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 20 Jan 2026 12:48 PM (IST)

    प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ कम करने के लिए सूबेदारगंज स्टेशन को पार्सल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) द्वारा यह कदम उठाया गय ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को अब एक बड़े 'पार्सल हब' के रूप में तब्दील करने की तैयारी एनसीआर ने कर ली है।

    प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को अब एक बड़े 'पार्सल हब' के रूप में तब्दील करने की तैयारी एनसीआर ने कर ली है।

    HighLights

    1. संगम नगरी के रेल नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा उत्तर मध्य रेलवे

    2. व्यापारियों और आम जनता को सामान भेजने के लिए बेहतरीन नया विकल्प भी मिलेगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी के रेल नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रयागराज जंक्शन के सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो चुके सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को अब एक बड़े 'पार्सल हब' के रूप में तब्दील करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के इस कदम से न केवल जंक्शन पर भीड़ का दबाव कम होगा, बल्कि व्यापारियों और आम जनता को सामान भेजने के लिए एक बेहतरीन नया विकल्प भी मिलेगा।

    फरवरी में आवंटित होगा टेंडर

    रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का लक्ष्य है कि दो फरवरी महीने के भीतर ही टेंडर आवंटित कर दिया जाए, ताकि निर्माण और सुविधाओं के विस्तार का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो सके। सूबेदारगंज को पार्सल हब बनाने का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज जंक्शन पर होने वाली अफरा-तफरी को नियंत्रित करना और माल ढुलाई की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है।

    23 ट्रेनों से शुरू होगी सेवा

    वर्तमान में सूबेदारगंज स्टेशन से लगभग 23 महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन हो रहा है। योजना के पहले चरण में इन्हीं ट्रेनों में पार्सल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्रयागराज के पश्चिमी छोर और सिविल लाइंस के आसपास रहने वाले लोगों को अब सामान बुक कराने के लिए मुख्य जंक्शन की लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। हालांकि इसमें कुछ ट्रेन माघ मेला के बाद बंद हो जाएगी, ऐसे में नई ट्रेनों के रुकने का इंतजार भी करना पड़ सकता है।

    व्यापारियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

    सूबेदारगंज के पार्सल हब बनने से स्थानीय व्यापारियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
    - तेजी से बुकिंग: जंक्शन पर पार्सल की भारी भीड़ के कारण होने वाली देरी से अब निजात मिलेगी।
    - बेहतर कनेक्टिविटी: देश के कोने-कोने में जाने वाली ट्रेनों में सूबेदारगंज से ही सीधे माल लोड किया जा सकेगा।
    - विकेंद्रीकरण: जंक्शन और सूबेदारगंज के बीच काम का बंटवारा होने से पारदर्शिता और गति बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    विशेषज्ञों का मानना है कि सूबेदारगंज स्टेशन को पहले ही टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा चुका है, ऐसे में यहाँ पार्सल हब बनने से रेलवे के राजस्व में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

    क्या होगा बदलाव?

    अभी तक प्रयागराज जंक्शन शहर का मुख्य केंद्र होने के कारण यात्रियों और पार्सल लोडिंग का सारा बोझ अकेले उठा रहा था। कुंभ और माघ मेले जैसे आयोजनों के दौरान यहाँ स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। पार्सल सेवा बंद कर दी जाती है। मुख्य स्नान पर्व पर कोई भी पार्सल बुकिंग जंक्शन पर नहीं होती है। रेलवे ने इसी को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का संचालन पहले ही सूबेदारगंज शिफ्ट कर दिया था। अब पार्सल सुविधा शुरू होने से यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से एक मुख्य स्टेशन की तरह कार्य करने लगेगा।

    स्टेशन पर लोडिंग के लिए जरूरी संसाधनों का विस्तार  

    फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही स्टेशन पर पार्सल आफिस, गोदाम और लोडिंग के लिए जरूरी संसाधनों का विस्तार शुरू हो जाएगा। प्रयागराज के विकास की दिशा में रेलवे का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

    यह भी पढ़ें- Allahabad HC का बड़ा फैसला, कहा- परीक्षा में बैठने का अधिकार जीवन के अधिकार में शामिल

    यह भी पढ़ें- Junior Aided Teacher Recruitment 2021 : भूतपूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानी आश्रित ने मांगा शिक्षक भर्ती में आरक्षण