Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेसिक शिक्षा परिषद में बंपर भर्ती : नगर क्षेत्र में 11508 शिक्षकों की भर्ती, रिक्तियां अपलोड; ग्रामीण क्षेत्र में भी रिक्तियों की तैयारी

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:28 PM (GMT+05:30)

    बेसिक शिक्षा परिषद ने नगर क्षेत्र में 11,508 शिक्षक पदों की रिक्तियां उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी 45,000 स ...और पढ़ें

    बेसिक शिक्षा विभाग में नगर क्षेत्र के लिए शिक्षक भर्ती होगी।

    बेसिक शिक्षा विभाग में नगर क्षेत्र के लिए शिक्षक भर्ती होगी।

    HighLights

    1. बेसिक शिक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर भेजा रिक्त पदों का विवरण 

    2. ग्रामीण विद्यालयों में 45,000 से ज्यादा पदों पर आ सकती है भर्ती, अधियाचन तैयार कर रहा परिषद

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में लंबे समय बाद 11,508 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) बुधवार को अपलोड कर दिया गया।

    पाठ्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा

    अब रिक्त पदों का परीक्षण करने के बाद आयोग भर्ती विज्ञापन जारी कर आवेदन लेगा। आयोग ने इस शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिसके तहत 120 प्रश्नों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। गलत उत्तर अंकित करने पर एक अंक काटे जाएंगे। पाठ्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

    शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षितों के लिए उम्मीद

    बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए यह उम्मीद भरी खबर है। रिक्त पदों की आफलाइन सूचना आयोग को पहले भेजी गई थी, लेकिन चयन पक्रिया शुरू करने के लिए अधियाचन आनलाइन भेजने की व्यवस्था है। ऐसे में अब आनलाइन अधियाचन मिलने के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अभी केवल नगर क्षेत्र का ही अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

    ग्रामीण क्षेत्र में भी बंपर रिक्तियां आएगी

    इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी रिक्तियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45,000 से ज्यादा रिक्त पदों का अधियाचन बेसिक शिक्षा विभाग को मिला है। इसे भी आयोग को पोर्टल पर भेजने के लिए परिषद कार्यालय में कार्य चल रहा है। आयोग के उप सचिव संजय कुमार ने 11,508 पदों का अधियाचन आइलाइन मिलने की पुष्टि की है।

    खबरें और भी

    नगर क्षेत्र के लिए 1992 में आई थी भर्ती

    बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 1992 के बाद से शिक्षक भर्ती नहीं हुई। रिक्त पदों की संख्र्या बढ़ते रहने के कारण अप्रैल 2011 में आदेश हुआ कि नगर क्षेत्र के रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से शिक्षकों के अनुभव के आधार पर भरे जाएं, ताकि पठन-पाठन सुचारू रूप संचालित किया जा सके।

    ग्रामीण क्षेत्र में 2019 में आई थी 69,000 पदों की भर्ती

    बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी है। 2019 की 69,000 पदों की शिक्षक भर्ती के बाद से डीएलएड प्रशिक्षित टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी नई और बड़ी भर्ती आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके पूर्व 2018 में 68,500 पदों की शिक्षक आई थी।

    यह भी पढ़ें- केंद्रीय व रेलवे कर्मियों के लिए Good News, 562 रुपये शिक्षा भत्ता, 1687 रुपये प्रति माह बढ़ी हास्टल सब्सिडी

    यह भी पढ़ें- अली व उमर को भाई के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए इलाहाबाद HC से पैरोल मिली