UP Board Result 2026 : 10वीं में 98.5% कैदियों ने मारी बाजी, इंटर में 84% को मिली कामयाबी, किस जेल का कैसा रहा रिजल्ट; पूरी लिस्ट
UP Board Result 2026 उत्तर प्रदेश की 30 जेलों के 203 बंदियों ने यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा दी, जिसमें से 181 सफल रहे। हाईस्कूल में 98.53% और इंटरमीडिए ...और पढ़ें

AI निर्मित फोटो
HighLights
203 बंदियों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दी, 181 ने सफलता प्राप्त की
हाईस्कूल में बंदी करीब शत-प्रतिशत सफल, इंटर में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर
इंटरमीडिएट में प्रयागराज और हाईस्कूल में वाराणसी का प्रदर्शन सबसे खराब
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Result 2026 उत्तर प्रदेश की 30 जेलों में निरुद्ध 203 बंदियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 181 ने सफलता प्राप्त की। सभी 30 जेलों के आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि जहां हाईस्कूल स्तर पर बंदियों ने लगभग शत-प्रतिशत सफलता हासिल की, वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
इन जिलों में शत-प्रतिशत सफलता
UP Board Result 2026 हाईस्कूल में 68 बंदी परीक्षार्थियों में से 67 सफल हुए हैं, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 98.53 प्रतिशत रहा। अधिकांश जिलों जैसे आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, उन्नाव, फर्रुखाबाद, जौनपुर सहित 23 जिलों में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। केवल वाराणसी में 83.33 प्रतिशत सफल रहे, जो इस श्रेणी में सबसे कम है।
हाईस्कूल के मुकाबले इंटर में करीब 14% की गिरावट
इसके विपरीत, इंटरमीडिएट परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर दिखा। 135 परीक्षार्थियों में से 114 ही सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 84.44 रहा। यह हाईस्कूल के मुकाबले लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। कई जिलों में प्रदर्शन अच्छा रहा, जैसे मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा और जौनपुर सहित 14 जनपदों में उत्तीर्ण प्रतिशत 100 रहा।
इंटर में प्रयागराज फिसड्डी, तीन में से एक बंदी उत्तीर्ण
कुछ जिलों में इंटरमीडिएट परिणाम चिंताजनक रहे। प्रयागराज में तीन में से एक बंदी सफल हो पाया, जो सबसे कम है। हरदोई में एक भी परीक्षार्थी पास नहीं हुआ, जबकि फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी और रायबरेली में 50 प्रतिशत परिणाम रहा। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर (66.67 प्रतिशत), मुरादाबाद (66.67 प्रतिशत) और वाराणसी (75 प्रतिशत) परिणाम रहा।
खबरें और भी
अधिक परीक्षार्थियों वाले जिलों में रिजल्ट प्रभावित
UP Board Result 2026 जिन जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी, वहां परिणाम थोड़ा प्रभावित हुआ है। उदाहरण के लिए बरेली और गाजियाबाद में इंटरमीडिएट के अधिक परीक्षार्थी होने के बावजूद परिणाम क्रमशः 77.78 प्रतिशत और 94.44 प्रतिशत रहा।