Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10thTopper 2026 : प्रयागराज के पांच टॉपर प्रदेश स्तर की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में काबिज

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:51 PM (IST)

    UP Board 10thTopper 2026 यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद प्रयागराज के पांच छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। इनमें अवि ...और पढ़ें

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम मोबाइल पर देखते प्रयागराज के ज्वाला देवी विद्या निकेतन के छात्र। जागरण

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम मोबाइल पर देखते प्रयागराज के ज्वाला देवी विद्या निकेतन के छात्र। जागरण

    HighLights

    1. सेंट एंथोनी कॉलेज की अविका शर्मा को प्रदेश में चौथा स्थान

    2. एसपी इंटर काॅलेज सिकरों कोरांव की भारती सिंह छठें नंबर पर

    3. ज्वाला देवी के आदर्श को सातवां, रचिव और शाश्वत को 10वां स्थान मिला

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Board 10thTopper 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रयागराज के पांच विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। ये छात्र और छात्राएं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के हैं। इनमें शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या निकेतन सिविल लाइंस के तीन बच्चों को मेरिट लिस्ट में स्थान मिला है।

    अविका के घर-परिवार में खुशी की लहर 

    UP Board 10thTopper 2026 शहर के सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्रा अविका शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। अविका की इस उपलब्धि पर उसके परिवार के लोगों के साथ ही स्कूल स्टाप व जानने वालों में खुशी की लहर व्याप्त है।

    कोरांव की बेटी ने क्षेत्र का किया नाम रोशन 

    इसी प्रकार यमुनापार के कोरांव स्थित एसपी इंटर काॅलेज सिकरों की छात्रा भारती सिंह ने प्रदेश स्तर पर छठां स्थान प्राप्त किया है। इनके भी घर-परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। वहीं स्कूल से जुड़े लोगों के साथ आस पास के निवासी भारती सिंह के घर पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। 

    ज्वाला देवी विद्या निकेतन के तीन छात्र मेरिट में 

    इनके अलावा ज्वाला देवी विद्या निकेतन सिविल लाइंस के आदर्श सिंह ने सातवां, इसी विद्यालय के रचित राजवेंद्र और शास्वत बरोलिया ने 10वां स्थान हासिल कर कॉलेज व घर परिवार का नाम रोशन किया है। जिला स्तर पर मेधावियों की सूची में इन विद्यार्थियों का क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान है।

    खबरें और भी

    इंटरमीडिएट में प्रयागराज सूना

    यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की मेधावियों की सूची में स्थान बनाने में सफल नहीं हो सका है। 

    प्रतापगढ़ के दो विद्यार्थी हाईस्कूल की प्रदेश टॉप सूची में 

    प्रतापगढ़ से हाईस्कूल में मां भगवती इंटर कालेज भवानी का पुरवा डीह बलई कुंडा के संयम यादव ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। कुंडा के ही जेआइसी आलापुर के शिवांश साहू ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश सूची में नवां स्थान प्राप्त किया।

    इंटर में प्रतापगढ़ के ईशान को प्रदेश में 10वां स्थान

    इंटरमीडिएट की परीक्षा में माडर्न साइंस इंटर कालेज के ईशान शुक्ला ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में दसवां स्थान हासिल किया है।

    कौशांबी की साक्षी को इंटर में प्रदेश में छठां स्थान

    इंटरमीडिएट में प्रदेश की टापर्स लिस्ट में कौशांबी जिले की एक मात्र मेधावी शामिल है। धर्मा देवी इंटरमीडिएट कालेज, केन-कनवार की साक्षी मिश्रा ने 96.83 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त किया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश! ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट, चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 : अपना ही रिकार्ड इस बार तोड़ेगा यूपी बोर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में दो दिन पहले आएगा परिणाम