यूपी बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश! ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट, चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
यूपी बोर्ड आज दोपहर 4 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा, जिसमें 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हैं। वेबसाइट क्रैश होने पर भी छात्र अपना रिजल्ट आसानी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) आज दोपहर 4 बजे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा, जिससे दोनों परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होगा। बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों का रिजल्ट जानने के लिए कई विकल्प बनाएं हैं, जिससे परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहला और आसान विकल्प बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in हैं, यहां रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है। अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन होगा, जहां से रिजल्ट को डिजिटल मार्कशीट के रूप में डाउनलोड किया जा सकता हैं।
हालांकि, यहां पर ट्रैफिक ज्यादा होने से संभावना है कि यह क्रैश हो जाएं ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि अन्य कौन से विकल्प हैं, जिनके माध्यम से आप अपना परीक्षाफल आसानी से देख सकते हैं।
डिजिलॉकर पर देखें अपना रिजल्ट
- बोर्ड और यूपी रिजल्ट की वेबसाइट के अलावा परीक्षार्थी डिजिलॉकर की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसका लिंक https://www.digilocker.gov.in/ है।
- इस लिंक पर परीक्षार्थी को अपने मोबाइल नंबर और आधार के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन के बाद डिजिलॉकर के होमपेज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक करें और अपनी कक्षा का चुनाव करते हुए अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं।
एसएमएस के जरिए पाएं अपना रिजल्ट
अगर किसी छात्र के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो वे अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक करते सकते हैं। इसका प्रोसेस बहुत ही साधारण और आसान है-
SMS से रिजल्ट देखने का तरीका (UP Board Result SMS Method)
- अपने मोबाइल का 'Message' ऐप खोलें।
- 10वीं के छात्र टाइप करें: UP10 <Space> Roll Number
- 12वीं के छात्र टाइप करें: UP12 <Space> Roll Number
- अब इस मैसेज को अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
- मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद आपके उसी नंबर पर एक SMS आएगा, जिसमें आपका नाम, रोल नंबर और हर सब्जेक्ट के मार्क्स के साथ आपका फाइनल रिजल्ट (Pass/Fail) लिखा होगा।
पास होने के लिए 33 फीसदी अंक जरूरी
खबरें और भी
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को न्यूनतम सभी विषयों में अलग-अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि दसवीं कक्षा में 6 में से 5 विषयों में से पास होने वाले स्टूडेंट्स भी उत्तीर्ण माने जायेंगे।
इसके अलावा जो छात्र फेल हो जायेंगे उनको भी पास होने का मौका रहेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, बिना इंटरनेट कैसे देखें परिणाम?