UP Board Result 2026 : अपना ही रिकार्ड इस बार तोड़ेगा यूपी बोर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में दो दिन पहले आएगा परिणाम
UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का परिणाम आज 23 अप्रैल की शाम को घोषित होगा, जो पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले ...और पढ़ें

UP Board Result 2-26 दूसरी बार सबसे जल्दी हाईस्कूलव इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो रहा है।
HighLights
वर्ष 2025 में 25 अप्रैल को घोषित हुआ था हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षाफल
वर्ष 2024 में सबसे जल्दी 20 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ था परीक्षा परिणाम
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Result 2026 23 अप्रैल को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणाम के साथ ही यह दूसरी बार होगा कि परीक्षाफल सबसे जल्दी घोषित किया जाएगा। इसके पहले वर्ष 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया था। इसके आगे एवं पीछे के वर्षों में परिणाम 23 अप्रैल के बाद ही आया है।
मूल्यांकन में महत्वपूर्ण बदलाव से जल्दी रिजल्ट
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने 2026 की परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए, जिसके कारण परीक्षाफल घोषित करने के मामले में वह पिछले वर्ष का अपना ही रिकार्ड तोड़ेंगे। वर्ष 2026 की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में दो बड़े प्रयाग किए। एक तो जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का रेंडम आधार पर आडिट करने के लिए आनलाइन माध्यम से राज्य स्तर से अंकेक्षक नियुक्त किए गए थे। इनके माध्यम से देखा गया कि मूल्यांकन कार्य सही ढंग से किया जा रहा है या नहीं।
गुणवत्तापूर्ण मू्ल्यांकन से कम त्रुटियां हुईं
UP Board Result 2026 मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को अंकेक्षकों द्वारा परीक्षण कराए जाने से परीक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण मू्ल्यांकन किए। इससे कम त्रुटियां हुईं और जो त्रुटियां मिलीं, उसे वहीं ठीक करा लिया गया। इसके कारण परीक्षाफल तैयार करने में सहजता हुई। इसके अलावा पांच जिलों में मूल्यांकन के अंक पोर्टल पर सीधे फीड किए जाने से भी परिणाम तैयार करने में तेजी आई। वर्ष 2025 में परीक्षाफल 25 अप्रैल को घोषित किया गया था।
10 वर्ष में घोषित परिणाम के देखें आंकड़े
परीक्षा वर्ष परिणाम तिथि
2026 23 अप्रैल प्रस्तावित
2025 25 अप्रैल
2024 20 अप्रैल
2023 25 अप्रैल
2022 18 जून
2021 कोविड के कारण परीक्षा नहीं हुई
2020 27 जून
2019 27 अप्रैल
2018 29 अप्रैल
2017 9 जून