UP Board Passing Marks: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में चाहिए कितने नंबर? ग्रेस मार्क्स का नियम
UPMSP 10th 12th Result यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट कुछ ही दिनों में आने वाला है। विद्यार्थियों में उत्सुकता रहती है कि हाईस्कूल व इंटर में पास ह ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता है कि कब आएगा रिजल्ट।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Board Result, UPMSP Grace Marks Rule यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट विद्यार्थियों को ब्रेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड की जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल के बाद परीक्षा परिणाम आ सकता है।
जिज्ञासाओं का करें समाधान
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के मन में यह भी सवाल उठता है कि आखिर पासिंग मार्क्स क्या है, प्रत्येक विषय में कितना अंक प्राप्त कर लें कि वह उत्तीर्ण हो जाएं। इसी प्रकार ग्रेस मार्क्स का क्या नियम है? इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान होना भी जरूरी है।
33 प्रतिशत अंक पास होने के लिए आवश्यक
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में लिखित और व्यावहारिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षा में मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
यह भी जानें
हाईस्कूल में कुल 100 अंकों में से 33 प्रतिशत यानी 33 अंक लाना अनिवार्य है।
इंटरमीडिएट में हर विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
ग्रेस मार्क्स का नियम
अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गया है तो इसके लिए यूपी बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर उसे उत्तीर्ण करता है। यदि विद्यार्थी एक विषय में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है या दो विषयों में कम अंकों (लगभग 4-5%) से फेल हो रहा है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। यदि विद्यार्थी एक विषय में 10 प्रतिशत अंकों से पीछे है तो उसे विशेष नियम के तहत उत्तीर्ण किया जा सकता है।
यह मौका भी मिल सकता है
UP Board Result, UPMSP Grace Marks Rule ग्रेस मार्क्स पाने के लिए विद्यार्थी को परीक्षा में कम से कम एक अंक मिलना जरूरी होता है। शून्य प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ग्रेस न देने का नियम है। यदि ग्रेस के बाद भी विद्यार्थी फेल रहता है फिर यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है।