Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026 : हाईस्कूल-इंटर के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, एक सप्ताह में रिजल्ट आ सकता है

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 19 Apr 2026 01:26 PM (GMT+05:30)

    UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित होंगे। 25 अप्रैल के बाद किसी भी दिन नतीजे जारी होने की संभावन ...और पढ़ें

    UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का जल्द रिजल्ट घोषित होगा।

    UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का जल्द रिजल्ट घोषित होगा।

    HighLights

    1. इसी अप्रैल माह में 25 तारीख के बाद किसी भी दिन परीक्षाफल घोषित किए जाने की तैयारी

    2. बोर्ड की हाईस्कूल में 27,61,696 तथा इंटरमीडिएट में 25,76,082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दिल थाम के बैठिए, शीघ्र ही परिणाम घोषित होने वाला है। संभवत: अगले सप्ताह यानी 25 अप्रैल के बाद किसी भी दिन रिजल्ट आ सकता है। इसके लिए बोर्ड तैयारी कर रहा है। या यूं कह लें कि बोर्ड ने रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू कर दी है।

    53 लाख से अधिक परीक्षार्थी 

    UP Board Result 2026 उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न हुई थी। हाईस्कूल में 27,61,696 तथा इंटरमीडिएट में 25,76,082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनकी कुल कुल संख्या 53,37,778 रही। परीक्षा के लिए प्रदेश के 8033 केंद्र बनाए गए थे। 

    कड़ी सुरक्षा में हुई थी परीक्षा  

    UP Board Result 2026 कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों एवं उनके स्ट्रांग रूमों की 24 घंटे निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से आनलाइन कराई गई। इसके लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज तथा लखनऊ में राज्य स्तरीय कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाए गए थे। पांच क्षेत्रीय कार्यालयों तथा सभी जिला मुख्यालयों पर बने कंट्रोल रूमों से केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की निगरानी हुई।

    राज्य स्तरीय 75 पर्यवेक्षकों की तैनाती रही  

    UP Board Result 2026 परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण को 1210 सेक्टर और 427 जोनल मजिस्ट्रेट (कुल 1637) नियु्क्त किए गए थे। वहीं 440 सचल दल तथा 69 मंडलीय सचल दल (कुल 509) परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे तक थी। केंद्रों का मंडलीय पर्यवेक्षण करने के लिए 18 तथा जनपदीय पर्यवेक्षण के लिए राज्य स्तरीय 75 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। 

    खबरें और भी

    बोर्ड सचिव के निर्देश

    यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में प्रथम और द्वितीय चरण में हुई इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा के अपलोड किए गए अंकों की समीक्षा की गई। बोर्ड ने परीक्षण में पाया कि सभी ने अंक अपलोड कर दिए हैं। उन परीक्षार्थियों की भी प्रायोगिक परीक्षा बढ़ी तिथि 10 अप्रैल को पूरी हो गई, जिनकी परीक्षा छूट गई थी।

    25 अप्रैल के बाद किसी भी दिन रिजल्ट 

    यूपी बोर्ड ने परीक्षकों को निर्देश दिए थे कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक परीक्षा संपन्न कराने के साथ ही अपलोड कराएं, जिससे परिणाम तैयार किए जाने में देरी न हो। परीक्षाफल 25 अप्रैल के बाद इसी माह में ही किसी भी दिन घोषित किए जाने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 और D.El.Ed चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा तिथि टकराई, अभ्यर्थी असमंजस में

    यह भी पढ़ें- LT Grade Exam 2025 : एलटी ग्रेड संस्कृत की मुख्य परीक्षा का प्रवेशपत्र उप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया